OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

OnePlus 15T में मिल सकती है 7,000mAh से अधिक की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी

हाल ही में OnePlus 15 को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5 K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • OnePlus 15T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में OnePlus 15 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में OnePlus 15T को शामिल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 15T एक कॉम्पैक्ट हैंडसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5 K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए 165 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इस टिप्सटर का दाना है कि आगामी स्मार्टफोन के एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष चीन में पेश किया जा सकता है। भारत में यह OnePlus 15s के तौर पर लॉन्च हो सकता है। 

OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के बारे में जल्द ही अधिक जानकारी मिल सकती है। 

भारत में पिछले महीने इस सीरीज के बेस मॉडल OnePlus 15 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इसके साथ Android 840 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus 15 में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग और 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »