Nothing Cmf

Nothing Cmf - ख़बरें

  • Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
    Nothing की ओर से भारत में जल्द ही एक नया डिवाइस पेश किया जाने वाला है। यह (b) नाम से टीज किया गया है। यानी कंपनी पहली बार नई b सीरीज में कुछ शुरू करने जा रही है। एक टिपस्टर का दावा है कि कार्ल पेई के नेतृत्व वाली स्मार्टफोन कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है
  • Nothing CMF Phone 3 Pro में होगी 5500mAh बैटरी, Snapdragon चिप! लॉन्च डेट लीक
    Nothing CMF Phone 2 Pro के बाद कंपनी इसका सक्सेसर Nothing CMF Phone 3 Pro जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन में अबकी बार Qualcomm Snapdragon चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन करीबन 5500mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो कि पुराने मॉडल से एक बड़ा अपग्रेड होगा।
  • CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
    CMF ने भारत में CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है। यह हेडफोन मॉड्यूलर डिजाइन, स्वैपेबल ईयर कुशन्स और यूनिक फिजिकल कंट्रोल्स के साथ आता है। इसमें 40mm ड्राइवर्स, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और LDAC कोडेक दिया गया है। हाइब्रिड एडैप्टिव ANC 40dB तक नॉइज़ कम करता है। बैटरी ANC बंद होने पर 100 घंटे तक चलने का दावा करती है। CMF Headphone Pro की कीमत 7,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर में यह 6,999 रुपये में मिलेगा।
  • CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस
    CMF by Nothing ने भारत में अपने नए AIoT डिवाइसेस Headphone Pro और Watch 3 Pro के लॉन्च को टीज कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया है कि दोनों प्रोडक्ट्स जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। CMF ने इनके डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी शेयर किए हैं। ये डिवाइसेस पहले ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन अब तक भारत में उपलब्ध नहीं थे। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
  • Flipkart Buy Buy 2025 सेल में Nothing Phone 3, CMF Phone 2 Pro जैसे मॉडल्स पर भारी छूट, जानें धांसू ऑफर्स
    Flipkart Buy Buy सेल के दौरान नथिंग के कई प्रोडक्ट्स पर लिमिटिड टाइम डील्स को टीज किया गया है। उदाहरण के लिए Nothing Phone 3 को सेल के दौरान 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि यह लॉन्च के समय 12GB + 256GB RAM के लिए 79,999 रुपये में मार्केट में उतारा गया था। Nothing Phone 3a का ओरिजनल प्राइस 22,999 रुपये है लेकिन सेल में इसे 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • Nothing Phone 3a vs Phone 3a Lite vs CMF Phone 2 Pro: किस स्मार्टफोन में कितना दम?
    Nothing ने 2025 में अपने स्मार्टफोन लाइनअप को तीन स्तरों पर फैला रखा है। सबसे नया फोन Nothing Phone 3a Lite है, जो लाइट होने के बाद भी कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है। भारत में पहले से Nothing Phone 3a और CMF सब-ब्रांड से Phone 2 Pro मौजूद हैं। अगर आप सोच रहे हो कि कौन सा फोन आपके लिए सही रहेगा, तो यह आर्टिकल उसी सवाल का जवाब है। नीचे हम तुलना करेंगे कि इन तीनों में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और बाकी फीचर्स में क्या समानताएं या अंतर हैं। साथ ही आथिर में इनकी कीमतों की तुलना भी की गई है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Nothing Phone 3a Pro, X7 Pro 5G और CMF Phone 2 Pro पर डिस्काउंट
    Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिलेगा। इसमें बैंक ऑफर और अन्य ऑफर भी शामिल है। Nothing Phone (3a) Pro फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 29,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में मिलेगा। CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुयपे के बजाय 14,999 रुपये में मिलेगा।
  • Flipkart Big Billion Days 2025: Nothing ने Phone (3), Phone 3a Pro, CMF Phone 2 Pro और Nothing Ear पर की छूट की पेशकश
    Nothing ने Flipkart Big Billion Days 2025 के दौरान अपने स्मार्टफोन, ऑडियो डिवाइस, वियरेबल्स और चार्जिंग एक्सेसरीज पर फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। सेल में हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (3) पर दमदार डील्स से लेकर CMF के ऑडियो और Watch रेंज पर फेस्टिव सीजन के दौरान छूट मिल रही है। ये डील फ्लिपकार्ट पर 22 सितंबर, 2025 से और सभी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होगी।
  • 20 हजार वाले Samsung Galaxy A35 5G, Vivo T4 5G और Moto G96 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील
    Flipkart Freedom Sale में Moto G96 5G, Samsung Galaxy A35 5G, CMF by Nothing Phone 2 Pro, Infinix GT 30 5G+ और Vivo T4 5G पर छूट दी जा रही है। Infinix GT 30 5G+ का 8GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 19,499 रुपये में लिस्ट है। Samsung Galaxy A35 5G का 8GB+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट है। Motorola G96 5G का 8GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Nothing Independence Day Sale: स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स से लेकर अन्य डिवाइस पर डिस्काउंट
    Nothing Independence Day Sale में कंपनी स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य उत्पादों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। CMF Phone 2 Pro को सेल के दौरान 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। CMF by Nothing Buds Pro सेल के दौरान 2,799 रुपय में मिलेगा। CMF by Nothing Watch Pro की सेल के दौरान प्रभावी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी। CMF by Nothing 65 W GaN 3 A 3 Port Mobile Charger को 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Nothing Phone 3a vs CMF Phone 2 Pro: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेहतर
    CMF Phone 2 Pro का मुकाबला Nothing Phone (3a) से हो रहा है। Nothing Phone 3a के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और CMF Phone 2 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। Nothing Phone 3a में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। वहीं CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • 55 घंटे चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2 लॉन्च, IP55, IPX2 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
    Nothing की सब-ब्रांड CMF की ओर से नए ईयरबड्स CMF Buds 2 को बिना किसी शोर-शराबे मार्केट में उतार दिया गया है। CMF Buds 2 में कंपनी ने बैटरी पर खास फोकस किया है। ऑडियो डिवाइस में 55 घंटे का बैटरी बैकअप देने का दावा कंपनी ने किया है। इनमें 48dB हाईब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इनमें Bluetooth 5.4. की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • CMF Phone 2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, Dimensity 7300, एंड्रॉयड 15 के साथ देगा दस्तक
    CMF Phone 2 Pro गीकबेंच पर नजर आया है, जहां खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसका मॉडल नंबर Nothing A0001 है और यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS कस्टम स्किन पर काम करने की उम्मीद है। बेंचमार्क रिजल्ट के अनुसार, CMF Phone 2 Pro ने सिंगल कोर टेस्ट में 1012 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2939 प्वाइंट हासिल किए हैं।
  • CMF Phone 2 Pro भारत में 28 अप्रैल को देगा Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus के साथ दस्तक
    CMF 28 अप्रैल को CMF Phone 2 Pro को अन्य डिवाइसेज के साथ पेश करने वाला है। टीजर में दो बड़े सर्कल, ग्रे कलर में एक छोटा सर्कल और ऑरेंज कलर में एक सर्कल नजर आया है। इससे फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने का संकेत मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरे के लिए दो बड़े सेंसर और पोर्ट्रेट के लिए एक अल्ट्रा-वाइड और एक छोटा सेंसर मिल सकता है। ऑरेंज सर्कल फ्लैश के लिए हो सकता है।
  • CMF Phone 2 भारत में जल्द होगा लॉन्च? Flipkart पर लाइव हुआ टीजर पेज
    CMF by Nothing ने अपने X पर एक पोस्ट में कुछ सेकंड्स का वीडियो शेयर किया है। इसमें ऑरेंज कलर में एक कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें सिंगल कैमरा सेंसर लगा है। हालांकि पोस्ट में स्मार्टफोन का नाम या लॉन्च डेट स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन CMF Phone 2 पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में है और ऐसा माना जा रहा है कि टीज किया गया मॉडल यही है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि टीजर के विपरीत लीक्स का कहना है कि Phone 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Nothing Cmf - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »