Nothing CMF Phone 3 Pro में होगी 5500mAh बैटरी, Snapdragon चिप! लॉन्च डेट लीक

Nothing CMF Phone 2 Pro के बाद कंपनी इसका सक्सेसर Nothing CMF Phone 3 Pro जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है।

Nothing CMF Phone 3 Pro में होगी 5500mAh बैटरी, Snapdragon चिप! लॉन्च डेट लीक

Photo Credit: Nothing

Nothing CMF Phone 2 Pro को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन में अबकी बार Qualcomm Snapdragon चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में AMOLED डिस्प्ले बताया गया है।
  • फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता हो सकती है।
विज्ञापन

Nothing CMF Phone 2 Pro के बाद कंपनी इसका सक्सेसर Nothing CMF Phone 3 Pro जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन में अबकी बार Qualcomm Snapdragon चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन करीबन 5500mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो कि पुराने मॉडल से एक बड़ा अपग्रेड होगा। फोन में पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता हो सकती है। आइए जानते हैं Nothing CMF Phone 3 Pro कब होगा लॉन्च, और क्या होंगे इसके खास फीचर्स। 

Nothing CMF Phone 3 Pro के लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा सामने आया है। फोन की लॉन्च डेट समेत इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर Android Headlines ने लेटेस्ट अपडेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक Nothing CMF Phone 3 Pro में FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यहां पर कंपनी 2392 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दे सकती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

CMF Phone 3 Pro में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। पुराने मॉडल में जहां 5000mAh की बैटरी थी, नए मॉडल में यह क्षमता बढ़कर 5400mAh या 5500mAh तक हो सकती है। फोन के बिल्ड के बारे में कहा गया है कि यह प्लास्टिक फ्रेम की बजाए एक मेटल के फ्रेम में आएगा। यह फोन की बड़ी खासियत होगी क्योंकि मिडरेंज में मेटल फ्रेम एक दुर्लभ फीचर माना जाता है। 

नए फोन में कंपनी फास्ट चार्जिंग क्षमता को बढ़ा सकती है। फोन में 33W की बजाए कंपनी 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हालांकि कैमरा लेंस का कंफिग्रेशन अभी पर्दे में है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कहा गया है कि यह 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि फोन मई के अंत तक मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Standout design
  • Bright OLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Bloat-free and minimal software experience
  • कमियां
  • Mono speaker lacks quality
  • Wide-angle camera is sluggish
  • Minimal ingress protection
  • The back panel is no longer replaceable
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »