₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन

₹5 हजार में आने वाली स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है।

₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन

Photo Credit: Motorola

Motorola Moto Watch में 1.4 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Fastrack Sleek फ्लिपकार्ट पर ₹6,499 एमआरपी के बजाय ₹4,999 में मिल रही है।
  • Titan Smart 2 को ₹3,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹12,995 है।
  • Realme Watch 5 फ्लिपकार्ट पर ₹7,999 एमआरपी के बजाय ₹4,499 में लिस्ट है।
विज्ञापन

स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई सेल अभी तक जारी है और स्मार्टवॉच पर ऑफर्स चल रहे हैं। आज हम ₹5 हजार के बजट में आनी वाले स्मार्टवॉच Titan Smart 2, Realme Watch 5, CMF by Nothing Watch Pro 2, Fastrack Sleek और Motorola Moto Watch की बात कर रहे हैं जो कि सेल के दौरान डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद काफी किफायती दामों पर मिल रही हैं। 

Fastrack Sleek
Fastrack Sleek फ्लिपकार्ट पर ₹6,499 एमआरपी के बजाय ₹4,999 में मिल रही है। सेल में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹500 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹4,499 हो जाएगी। Fastrack Sleek में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। इस वॉच में हाइब्रिड स्ट्रेप और रोटेरी क्राउन दिया गया है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

Titan Smart 2
Titan Smart 2 को ₹3,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹12,995 है। Titan Smart 2 में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। यह वॉच एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ काम करती है। सिंगल चार्ज में बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है।

CMF by Nothing Watch Pro 2
CMF by Nothing Watch Pro 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यह वॉच ऑटो ब्राइटनेस, जेस्चर कंट्रोल, 3D वार्मअप गाइड और जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ आती है। CMF by Nothing Watch Pro 2 ई-कॉमर्स साइट पर ₹4,199 में मिल रही है। जबकि एमआरपी ₹5,499 है।

Realme Watch 5
Realme Watch 5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, जीपीएस, कंपास और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स से लैस की गई है। Realme Watch 5 फ्लिपकार्ट पर ₹7,999 एमआरपी के बजाय ₹4,499 में लिस्ट की गई है।

Motorola Moto Watch
Motorola Moto Watch में 1.4 इंच की OLED डिस्प्ले है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। ड्यूल बैंड जीपीएस के साथ यह वॉच सिर्फ एंड्रॉयड के साथ काम करती है। Moto Watch फ्लिपकार्ट पर ₹4,999 में उपलब्ध हो रही है, जबकि एमआरपी  ₹12,999 है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹4,499 हो जाएगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »