Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Nothing Phone 3a Pro, X7 Pro 5G और CMF Phone 2 Pro पर डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 ई-कॉमर्स साइट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Nothing Phone 3a Pro, X7 Pro 5G और CMF Phone 2 Pro पर डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2025

ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 3a Pro में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 ई-कॉमर्स साइट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली है जो कि प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए 1 दिन पहले 22 सितंबर से शुरू होगी। 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और टैबलेट आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट धीरे-धीरे स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील का खुलासा कर रहा है। ग्राहकों को भारी लाभ प्रदान करने के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर और डील्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: स्मार्टफोन्स पर डील्स

Poco X7 Pro 5G 
Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिलेगा। इसमें बैंक ऑफर और अन्य ऑफर भी शामिल है। Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। X7 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।  Pro 5G में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।

Nothing Phone (3a) Pro
Nothing Phone (3a) Pro फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 29,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में मिलेगा। Phone (3a) Pro में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल और 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। Phone (3a) Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। Phone (3a) Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


CMF Phone 2 Pro
CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुयपे के बजाय 14,999 रुपये में मिलेगा। Phone 2 Pro में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 पर काम करता है। Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Phone 2 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  2. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  3. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  7. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
  8. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Netflix Playground App हुआ लॉन्च, बच्चों के लिए फ्री गेम्स और सेफ कंटेंट, कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथ में!
  10. Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »