55 घंटे चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2 लॉन्च, IP55, IPX2 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

इनमें 48dB हाईब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है।

55 घंटे चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2 लॉन्च, IP55, IPX2 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

CMF Buds 2 में कंपनी ने कस्टमाइजेबल डायल दिया है

ख़ास बातें
  • ऑडियो वियरेबल में कंपनी ने ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी है।
  • CMF Buds 2 सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।
  • इसमें SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट भी मिल जाता है।
विज्ञापन
Nothing की सब-ब्रांड CMF की ओर से नए ईयरबड्स CMF Buds 2 को बिना किसी शोर-शराबे मार्केट में उतार दिया गया है। CMF Buds 2 में कंपनी ने बैटरी पर खास फोकस किया है। ऑडियो डिवाइस में 55 घंटे का बैटरी बैकअप देने का दावा कंपनी ने किया है। इनमें 48dB हाईब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। कंपनी के ट्रू वायरलेस ईयरबड्स SBC और AAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं। इनमें  Bluetooth 5.4. की कनेक्टिविटी दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

CMF Buds 2 Price

CMF Buds 2 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। CMF Buds 2 तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च (via) किए गए हैं। इसमें ओरेंज, डार्क ग्रे, और लाइट ग्रीन शेड्स को शामिल किया गया है। अमेरिकी मार्केट में इनकी कीमत 59 डॉलर (लगभग 5000 रुपये) है। UK में इनकी कीमत 39 GBP (लगभग 4,500 रुपये) है। 
 

CMF Buds 2 Specifications

CMF Buds 2 में कंपनी ने कस्टमाइजेबल डायल दिया है जो चार्जिंग केस पर मौजूद है। यहां से यूजर को वॉल्यूम और प्लेबैक जैसे कंट्रोल मिल जाते हैं। इस डायल को यूजर अपनी सुविधा के अनुसार Nothing X ऐप की मदद से कस्टमाइज भी कर सकता है। ईयरबड्स में सिंगल PMI ((Polymethacrylimide) ड्राइवर दिया गया है। इसमें SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट भी मिल जाता है। 

ऑडियो वियरेबल में कंपनी ने ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी है। ये कंपनी की Ultra Bass Technology 2.0 से लैस होकर आते हैं। साथ ही स्पेशिअल ऑडियो इफेक्ट्स भी इनमें दिए गए हैं। CMF Buds 2 में 6 माइक वाला सेटअप दिया गया है जिसकी मदद से ये 48 डेसिबल तक Hybrid ANC को सपोर्ट करते हैं। इनकी क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी 3.0 की मदद से ये कॉलिंग में बेहतर अनुभव दे सकते हैं। 

बैटरी की बात करें तो CMF Buds 2 सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है। ये 10 मिनट के चार्ज में 7.5 घंटे तक चल सकते हैं। इसके अलावा इनमें ChatGPT इंटीग्रेशन भी मौजूद है। टच कंट्रोल, डुअल कनेक्शन, लो-लैग मोड जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। ईयरबड्स को कंपनी ने IP55 रेटिंग दी है, जबकि चार्जिंग केस IPX2 रेटिंग के साथ आता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »