संभावना है कि b सीरीज का प्रोडक्ट भी किसी नम्बर सीरीज वाले प्रोडक्ट का सस्ता विकल्प हो सकता है।
Nothing Phone 4a को हाल ही में मार्केट में लॉन्च किया गया था
Nothing भारत में जल्द ही अपना नया डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने नए डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसके बारे में कोई भी स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं। कंपनी ने इसे (b) मॉनिकर के साथ टीज किया है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कंपनी ने b नाम से कोई प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे पहले कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स a मॉनिकर के साथ ही लॉन्च होते रहे हैं। यानी इस बार कंपनी कुछ खास पेश करने वाली है।
Nothing की ओर से भारत में जल्द ही एक नया डिवाइस पेश किया जाने वाला है। यह (b) नाम से टीज किया गया है। यानी कंपनी पहली बार नई b सीरीज में कुछ शुरू करने जा रही है। एक टिपस्टर का दावा है कि कार्ल पेई के नेतृत्व वाली स्मार्टफोन कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, क्योंकि इसके सब-ब्रांड ने अपने मौजूदा हैंडसेट प्रोजेक्ट्स 'नथिंग' (Nothing) को ट्रांसफर कर दिए हैं। कंपनी ने प्रोडक्ट का नाम, और डिवाइस की कैटिगरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन यहां एक इशारा जरूर मिलता है। दिखाया गया है कि (a) मॉनिकर (b) में तब्दील हो जाता है। इसका अर्थ यहां पर यह निकाला जा रहा है कि किसी मौजूदा सीरीज का ही कोई प्रोडक्ट कंपनी पेश कर सकती है।
It's (b)eginning. pic.twitter.com/DWKwwggAf0
— Nothing India (@nothingindia) June 19, 2026
बता दें कि कंपनी (a) सीरीज में जो प्रोडक्ट लॉन्च करती है वे नम्बर सीरीज से काफी अफॉर्डेबल होते हैं। संभावना है कि b सीरीज का प्रोडक्ट भी किसी नम्बर सीरीज वाले प्रोडक्ट का सस्ता विकल्प हो सकता है। a सीरीज की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में Nothing Phone 4a को मार्केट में लॉन्च किया था जिसके साथ Nothing Phone 4a Pro भी उतारा गया था। इसी के साथ एक और बड़ा अपडेट CMF को लेकर आ रहा है।
खबर है कि CMF ने अपने हैंडसेट प्रोजेक्ट्स Nothing को सौंप दिए हैं। कंपनी इस साल कोई और फोन नहीं लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ CMF Phone 2 Pro का लॉन्च भी देरी से हो सकता है। टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, CMF भारत में इस साल कोई नया फोन नहीं लाने वाली है। वहीं, Nothing की ओर से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999