New Vehicles

New Vehicles - ख़बरें

  • PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
    PM E-DRIVE Scheme के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाले इंसेंटिव में बदलाव किया गया है। अब पात्र ई-स्कूटर और ई-बाइक पर 2,500 रुपये प्रति kWh का इंसेंटिव मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये प्रति वाहन है। इससे पहले यह राशि 5,000 रुपये प्रति kWh और अधिकतम 10,000 रुपये थी। योजना का फायदा सिर्फ 1.5 लाख रुपये तक की ex-factory कीमत वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 2,767 करोड़ रुपये का फंड रखा है, जिससे अधिकतम 45,79,120 वाहनों को कवर किया जाएगा। योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च 2028 है।
  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। देश में इससे पहले Ioniq 5 को 72.6 kWh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया था। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है।
  • BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
    बीजिंग ऑटो शो में पेश किए गए इस इलेक्ट्रिक SUV के अपडेटेड वर्जन को BYD के नए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम से लगभग नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक के साथ नई टेल-लाइट्स हैं। इसके रियर में BYD का इल्युमिनिटेड लोगो है। इससे Atto 3 को प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलता है। इस कॉम्पैक्ट SUV की लंबाई 4,665 mm, चौड़ाई 1,895 mm और ऊंचाई 1,675 mm की है।
  • Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे सिर्फ 10 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Harrier EV के डुअल मोटर क्वाड व्हील ड्राइव सेटअप में छह टेरेन मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में 75 kWh का बैटरी पैक है। इसकी MIDC रेंज लगभग 627 किलोमीटर और वास्तविक स्थितियों में अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Harrier EV के Fearless+ QWD 75 वेरिएंट में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट दी गई हैं।
  • BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
    BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है।
  • ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर
    Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए नया OTA सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन के बावजूद एक्टिव रहता है, जिससे सिटी राइडिंग कम थकाऊ बनती है। यह अपडेट 2025 के बाद खरीदे गए हजारों स्कूटर्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • टेस्ला की भारत में पहला शोरूम अगले महीने मुंबई में खोलने की तैयारी
    भारत में टेस्ला का पहला शोरूम जुलाई में मुंबई में खोलने की तैयारी है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में कंपनी को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है। पिछले कुछ तिमाहियों में यूरोप और चीन जैसे टेस्ला के बड़े मार्केट्स में सेल्स घटी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के बाद कंपनी का अगला शोरूम दिल्ली में शुरू हो सकता है।
  • Mahindra की इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी
    महिंद्रा के पास कई देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मौजूद है। इसका फायदा कंपनी को EV बिजनेस में मिल सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए मॉडल्स और पिकअप ट्रक जैसे प्रोडक्ट्स को डिवेलप कर रही है। इससे कंपनी को नए इंटरनेशनल मार्केट्स में बिजनेस शुरू करने में आसानी होगी। विदेशी मार्केट्स में कंपनी ने लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक भी लॉन्च करने की योजना बनाई है।
  • सिंगल चार्ज में आराम से 1000km दौड़ेंगी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़‍ियां, ऐसी बैटरियां बना रही Honda
    होंडा ऐसी सॉलिड स्‍टेट बैटरी को बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिनके इस्‍तेमाल से सिंगल चार्ज में किसी इलेक्‍ट्र‍िक गाड़ी को 620 मील यानी करीब 1 हजार किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा। कंपनी अपने मकसद में कामयाब हुई तो यह इलेक्‍ट्रि‍क वी‍कल्‍स की ग्रोथ में एक बड़ा कदम हो सकता है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने अपनी नई लाइनअप को अनवील किया था।
  • भारत के EV मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में चीन की Leapmotor
    अमेरिका में चाइनीज EV पर इम्पोर्ट टैरिफ में बढ़ोतरी की वजह से भारत इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट बन सकता है। Stellantis के पास देश में अपने पैसेंजर व्हीकल ब्रांड्स Jeep और Citroen के जरिए तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
  • अब Rs. 6.99 लाख से शुरू होगी MG Comet EV, ZS EV का नया बेस वेरिएंट लॉन्च
    MG Comet EV के बेस वेरिएंट के लिए अब कम कीमत 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को पिछले साल मई में 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया था।
  • 115 Km रेंज वाले Ather 450S हुआ Rs. 20 हजार सस्ता, जानें नई कीमत
    Ather 450S में 2.9 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 115 km की IDC रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-40 kmph प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है।
  • 121 Km रेंज वाली Eskute Star फोल्डिंग ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Eskute New Star की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डिंग डिजाइन है, जिसकी बदौलत इसे घर के अंदर आराम से ले जाया जा सकता है और यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगी।
  • Video : 10 हजार रुपये में बच्‍चे ने कबाड़ से बना दी 7 सीटर सोलर गाड़ी! हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो, देखें
    Video : हर्ष गोयनका ने कबाड़ से बने एक 7 सीटर वीकल का वीडियो पोस्‍ट किया है। यह गाड़ी एक लंबे स्‍कूटर जैसी नजर आती है, जिसकी छत ई-रिक्‍शा स्‍टाइल की है। छत पर सोलर पैनल लगे हैं, जिनसे गाड़ी को पावर मिलती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »