अब Rs. 6.99 लाख से शुरू होगी MG Comet EV, ZS EV का नया बेस वेरिएंट लॉन्च

MG ZS EV को एक नया 'एग्जीक्यूटिव' वेरिएंट मिला है, जिसकी कीमत 18.98 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह 50.3kWh बैटरी पैक से लैस आता है और कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 461 किमी की रेंज देता है।

अब Rs. 6.99 लाख से शुरू होगी MG Comet EV, ZS EV का नया बेस वेरिएंट लॉन्च

MG ZS EV को एक नया 'एग्जीक्यूटिव' वेरिएंट मिला है, जिसकी कीमत 18.98 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ख़ास बातें
  • MG Comet EV के बेस वेरिएंट की कीमत अब 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है
  • इसे पिछले साल 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया था
  • MG ZS EV को एक नया 'एग्जीक्यूटिव' वेरिएंट मिला है
विज्ञापन
MG Motor India ने शुक्रवार को अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने 2024 रेंज के कार मॉडलों की नई कीमतों की घोषणा की। इलेक्ट्रिक मॉडल्स की बात करें, तो MG ZS EV के लिए एक नया बेस ट्रिम 18.98 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि Comet EV की कीमत में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, Hector, Astor और Gloster जैसे ICE मॉडल्स की कीमतों में भी संशोधन किए गए हैं।

MG Motor ने जानकारी दी है कि MG Comet EV के बेस वेरिएंट के लिए अब कम कीमत 6.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। बता दें कि कंपनी ने इस मॉडल को पिछले साल मई में 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया था। निश्चित तौर पर कीमत में इस कटौती से इलेक्ट्रिक कार मार्केट में प्रतियोगिता और गर्माएगी।

वहीं, MG ZS EV को एक नया 'एग्जीक्यूटिव' वेरिएंट मिला है, जिसकी कीमत 18.98 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह 50.3kWh बैटरी पैक से लैस आता है और कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 461 किमी की रेंज देता है।

MG Astor की कीमत अब 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि फ्लैगशिप Gloster SUV अब 37.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आती है।

MG Hector की कीमत अब पेट्रोल वेरिएंट के लिए 14.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और डीजल वेरिएंट के लिए 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

MG का कहना है कि कीमत में बदलाव कई कारकों के कारण संभव हो पाए हैं। एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने कहा, "एमजी में, हम ग्राहक को अपने ऑपरेशन के केंद्र में रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने शताब्दी समारोहों को जारी रखते हुए, हम सभी के लिए एक पुरस्कृत स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित करने के लिए 2024 को फास्ट फॉरवर्ड वर्ष के रूप में पेश करने के लिए उत्साहित हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »