• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • iVoomi S1 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की नई रेंज लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 240Km दौड़ेगा, दाम 69,999 रुपये से शुरू

iVoomi S1 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की नई रेंज लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 240Km दौड़ेगा, दाम 69,999 रुपये से शुरू

iVoomi S1 : नए वैरिएंट के दाम 69999 रुपये से शुरू होते हैं, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमतें 1.21 लाख रुपये तक जाती हैं।

iVoomi S1 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की नई रेंज लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 240Km दौड़ेगा, दाम 69,999 रुपये से शुरू

कंपनी ने जिस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के साथ 240 किलोमीटर रेंज का दावा किया है, उसका नाम iVoomi S1 240 इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने S1 80, S1 100 और S1 240 मॉडल लॉन्‍च किए
  • लोगों की डिमांड को देखते हुए किया लाइनअप को अपग्रेड
  • कंपनी ग्राहकों को फाइनेंसिंग ऑप्‍शन भी दे रही है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्‍कूटर (EV) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इस मार्केट में स्‍टार्टअप्‍स भी आगे आ रहे हैं। मुंबई बेस्‍ड iVoomi Energy ने अपने पॉपुलर S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वैरिएंट पेश किए हैं। इनमें S1 80, S1 100 और S1 240 शामिल हैं। लोगों की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी लाइनअप को अपग्रेड किया है। नए वैरिएंट के दाम 69999 रुपये से शुरू होते हैं, जिसकी एक्‍स शोरूम कीमतें 1.21 लाख रुपये तक जाती हैं। कंपनी ने दावा किया है उसके स्‍कूटर सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक दौड़ सकते हैं। यही बात इन स्‍कूटरों को दमदार बनाती है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा ईवी लाइनअप को अपग्रेड करने के बारे में कंपनी के एमडी और को-फाउंडर सुनील बंसल ने भी अपनी राय दी है। कहा कि हम अपने स्कूटरों में और अधिक तकनीक जोड़ना चाहते हैं। हम एक कनेक्‍टेड इकोसिस्‍टम बनाने पर काम कर रहे हैं। S1 सीरीज का मकसद ऐसे प्रोडक्‍ट्स पेश करना है, जिसकी ओर लोग खिंचे चले आएं और ई-वीकल्‍स को अपनाने के लिए आकर्षित हों। 

कंपनी ने जिस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के साथ 240 किलोमीटर रेंज का दावा किया है, उसका नाम iVoomi S1 240 इलेक्ट्रिक  स्कूटर है। इस मॉडल को 4.2 kWh ट्विन बैटरी पैक दिया गया है। यह एक्‍स्‍ट्रा टॉर्क के साथ 2.5 kW मोटर (3.3 bhp) से लैस है। इसके मुकाबले S1 80 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 80 किमी की रेंज ऑफर करती है। ध्‍यान रहे कि S1 80 एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्‍कूटर है। इसकी मैक्सिमम स्‍पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। सभी वैरिएंट को 3 राइडिंग मोड्स- इको, राइडर और स्पोर्ट से लैस किया गया है। ये स्‍कूटर पीकॉक ब्लू, नाइट मैरून और डस्की ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में खरीदे जा सकेंगे। 

iVoomi Energy ने बताया है कि नए S1 ई-स्कूटरों की सेल 1 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क के जरिए इन स्‍कूटरों को खरीदा जा सकेगा। कंपनी ग्राहकों को फाइनेंसिंग ऑप्‍शन भी दे रही है। इसके लिए उसने पार्टनरशिप की है। कंपनी देश के दक्षिणी राज्‍यों में पहले फोकस कर रही है और वहां विस्‍तार करना चाहती है। इसने कहा है कि साल के अंत तक वह अपने प्रोडक्‍ट्स की पूरी सीरीज दक्षिण भारत में पेश कर देगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »