121 Km रेंज वाली Eskute Star फोल्डिंग ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Eskute Star को 1,599 डॉलर (करीब 1.31 लाख रुपये) में बेचा जा रहा है और इसे दो कलर वेरिएंट - ब्लैक और मिंट ग्रीन में खरीदा जा सकता है।

121 Km रेंज वाली Eskute Star फोल्डिंग ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Eskute Star की कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1.31 लाख रुपये) है

ख़ास बातें
  • Eskute New Star को 1,599 डॉलर (करीब 1.31 लाख रुपये) में बेचा जा रहा है
  • इसे आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है
  • फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Eskute ने Star ई-बाइक को लॉन्च किया है, जो फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है और कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 121 km की रेंज देती है। डिजाइन से ही पता चलता है कि ई-बाइक ऑफ-रोड के लिए आदर्श होगी। इसमें मोटे टायर्स मिलते हैं। एस्क्यूट न्यू स्टार ई-बाइक को दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ कई एक्सेसरीज भी खरीदी जा सकती हैं।

Eskute Star को 1,599 डॉलर (करीब 1.31 लाख रुपये) में बेचा जा रहा है और इसे दो कलर वेरिएंट - ब्लैक और मिंट ग्रीन में खरीदा जा सकता है। नई बाइक के साथ कई एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी खरीदी जा सकती हैं। इनमें लगेज रैक और फेंडर शामिल हैं। ई-बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 

Eskute Star की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डिंग डिजाइन है, जिसकी बदौलत इसे घर के अंदर आराम से ले जाया जा सकता है और यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगी। इसके अलावा, रास्ते में बैटरी खत्म होने पर इसे फोल्ड करते उठाकर साथ ले जाया जा सकता है। हालांकि, इसका वजह 33 किलोग्राम है, जिससे इसे उठाना थोड़ा कठिन हो सकता है।

फोल्डेबल डिजाइन होने के बावजूद इसमें बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 121 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। बाइक में Sutto हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। मोटर 65Nm टॉर्क जरनेट करती है। कंपनी का कहना है कि इसकी टॉप स्पीड 24km/h है।

इसमें 900Wh क्षमता की बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसे 7-स्पीड Shimano ड्राइव ट्रेन से लैस किया है, जो अलग-अलग स्पीड ऑप्शन और आसान पेडलिंग में मदद करती है। स्टार्ट-अप असिस्ट फीचर बाइक को रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Eskute, Eskute Star, Eskute E bike, Electric bike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »