Mobile Charger

Mobile Charger - ख़बरें

  • 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
    Ugreen ने अपना नया अल्ट्रा स्लिम पावरबैंक मार्केट में पेश किया है। यह 100W आउटपुट के साथ आता है। कंपनी ने कहा है कि यह अन्य पावरबैंक से ज्यादा यूजर फ्रेंडली है। यह फ्लैट है और पोर्टेबल भी है। इसे Ugreen 100W Mini Ice GaN Charger नाम दिया गया है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारतीय बाजार में अपना नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर Apple यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch और AirPods के लिए अलग चार्जिंग मॉड्यूल दिए गए हैं। Lumo में RGB एम्बिएंट लाइट, टच कंट्रोल, एडजस्टेबल फोन स्टैंड और प्रीमियम एल्यूमिनियम डिजाइन मिलता है। कंपनी बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर और USB Type-C केबल भी दे रही है। यह प्रोडक्ट फिलहाल Stuffcool की वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
    Xiaomi ने चीन में अपने नए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग, इनबिल्ट USB Type-C केबल और USB Type-A व USB Type-C पोर्ट्स के साथ आते हैं। कंपनी ने इनमें PD 3.0, QC 3.0, PPS, AFC और SCP जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया है। 10,000mAh मॉडल में बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर्स बैटरी की स्थिति और चार्जिंग हिस्ट्री देख सकते हैं। दोनों पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए तय बैटरी सीमा के भीतर आते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स से लैस हैं।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
    OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। यह चार्जर USB-A और Type-C पोर्ट के साथ आता है और एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। इसमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS और Quick Charge जैसे कई स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर 100W तक आउटपुट और लगभग 90 प्रतिशत कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • ये हैं 5 वायरलेस मोबाइल चार्जर, झट से चार्ज होगा फोन, नहीं रहेगा केबल लगाने का झंझट
    अमेजन पर वायरलेस चार्जर को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Portronics Quikk 15W Qi2 Certified Wireless Charger अमेजन पर 52% छूट के बाद 1,197 रुपये में लिस्ट है। Anker MagGo Wireless Charger की कीमत अमेजन पर 2,999 रुपये है, जो कि 5,291 रुपये एमआरपी से 43 प्रतिशत डिस्काउंट है। Unigen Audio Unidock 3-in-1 Wireless Charger की एमआरपी अमेजन पर 5,999 रुपये है, लेकिन 67 प्रतिशत छूट के बाद 1,999 रुपये में मिल रहा है।
  • सिंगल चार्जर से चार्ज होगा मोबाइल और लैपटॉप, ये हैं 5 बेस्ट GaN चार्जर, वो भी Rs 2,000 के अंदर
    GaN (Gallium Nitride) चार्जर आज के मॉडर्न यूजर्स के लिए स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट सॉल्यूशन हैं। ये छोटे साइज में ज्यादा पावरफुल चार्जिंग ऑफर करते हैं और अब 2,000 रुपये के अंदर भी मिल रहे हैं। हमने चुने हैं 5 बेस्ट GaN चार्जर - Oakter 65W, Ambrane RAAP G65, Ringke 3-Port, Spigen PE2212, और boAt 67W, जो एक साथ मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की क्षमता रखते हैं। इनमें 65W से 67W तक का आउटपुट, मल्टीपल पोर्ट्स, और BIS सर्टिफाइड सेफ्टी मिलती है।
  • Nothing Independence Day Sale: स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स से लेकर अन्य डिवाइस पर डिस्काउंट
    Nothing Independence Day Sale में कंपनी स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य उत्पादों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। CMF Phone 2 Pro को सेल के दौरान 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। CMF by Nothing Buds Pro सेल के दौरान 2,799 रुपय में मिलेगा। CMF by Nothing Watch Pro की सेल के दौरान प्रभावी कीमत 3,499 रुपये हो जाएगी। CMF by Nothing 65 W GaN 3 A 3 Port Mobile Charger को 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Pixel 10 में मिलेगा iPhones जैसा एक्सपीरिएंस, फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ मैग्नेटिक एसेसरीज का सपोर्ट भी!
    Google कथित तौर पर अपने आगामी Pixel 10 सीरिज में मैग्नेटिक Qi 2.2 वॉयरलेस चार्जिंग ला सकता है और साथ में "Pixelsnap" नाम का अपना मैग्नेटिक एक्सेसरी लाइनअप भी लेकर आ सकता है। इसमें तीन संभावित एक्सेसरीज - Pixelsnap Charger, Charger with Stand और Pixelsnap Ring Stand शामिल हो सकते हैं, जो Apple के MagSafe जैसा स्मार्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस Android में पेश करेंगे। 
  • Xiaomi 22.5W फास्ट चार्जर पर भारी छूट, Amazon पर मात्र Rs 599 में खरीदने का मौका!
    Xiaomi ने 22.5W चार्जर की कीमत को घटा दिया है। इस एडेप्टर पर कंपनी फिलहाल बड़ी छूट दे रही है। अगर आप भी शाओमी का 22.5W एडेप्टर खरीदना चाहते हैं तो Amazon के इस ऑफर को मिस न करें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस चार्जर के लिए वर्तमान में बेस्ट ऑफर मिल रहा है। इसे 600 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus के Magnetic Case और AirVOOC 50W Magnetic चार्जर भारत में लॉन्च, Apple MagSafe को देंगे टक्कर!
    OnePlus ने OnePlus 13 सीरीज के साथ OnePlus 13 Magnetic Case और OnePlus AirVOOC 50W Magnetic Charger भी लॉन्च किए हैं। मेग्नेटिक केस MagSafe एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल हैं। कंपनी ने मेग्नेटिक केस के लिए 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। लेकिन भारत में तीन ही वेरिएंट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1299 रु से शुरू है। AirVOOC 50W Magnetic Charger Rs 5,999 में खरीदा जा सकता है।
  • काले-सफेद चार्जर का टाइम गया! DeperAI ने लॉन्‍च किए 65W के कलरफुल वॉल एडेप्टर, जानें कीमत, फीचर्स
    टेक कंपनी DeperAI ने नए यूनिवर्सल वॉल एडेप्टर Superpower 65W और Superpower 65W PRO लॉन्च किए हैं। दोनों ही एडेप्टर्स में 10 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन है। Superpower 65W PRO में डुअल USB-C पोर्ट हैं और एक USB-A पोर्ट है। इनमें UFCS Fusion Fast Charging फीचर है। इनपुट रेंज 50/60Hz पर 100-240V है। कीमत Rs. 1,499 से शुरू है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »