• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • सिंगल चार्जर से चार्ज होगा मोबाइल और लैपटॉप, ये हैं 5 बेस्ट GaN चार्जर, वो भी Rs 2,000 के अंदर

सिंगल चार्जर से चार्ज होगा मोबाइल और लैपटॉप, ये हैं 5 बेस्ट GaN चार्जर, वो भी Rs 2,000 के अंदर

अगर आप पुराने सिलिकॉन चार्जर यूज कर रहे हैं, तो अब वक्त है अपग्रेड का। GaN टेक्नोलॉजी वाले ये 5 चार्जर 2,000 रुपये के अंदर आते हैं और मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट सबको साथ में चार्ज करने में सक्षम हैं।

सिंगल चार्जर से चार्ज होगा मोबाइल और लैपटॉप, ये हैं 5 बेस्ट GaN चार्जर, वो भी Rs 2,000 के अंदर

GaN चार्जर स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे गैजेट्स को भी तेजी से चार्ज कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • GaN टेक फोन के साथ लैपटॉप, टैबलेट आदि गैजेट्स तेजी से चार्ज कर सकती है
  • लिस्ट में मौजूद सभी चार्जर की कीमत 2,000 रुपये से कम है
  • इनमें Oakter, Ambrane, Ringke, Spigen और boAt शामिल हैं
विज्ञापन

अगर आप अब भी पुराने सिलिकॉन चार्जर यूज कर रहे हैं, तो अपग्रेड का टाइम आ गया है। GaN (Gallium Nitride) चार्जर आज के जमाने के स्मार्ट पावर सॉल्यूशन हैं, जो छोटे, कूलर और सुपर-एफिशिएंट एडेप्टर होते हैं। ये आपके स्मार्टफोन को ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे गैजेट्स को भी तेजी से चार्ज कर सकते हैं। और सबसे अच्छी बात ये है कि अब आपको इसके लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। 2,000 रुपये के अंदर ही आपको ऑनलाइन कुछ जबरदस्त GaN चार्जर मिल जाएंगे, जो एक साथ कई डिवाइसेस को चार्ज करने में सक्षम हैं। अगर आप रोजाना अपने डेस्क पर चार्जिंग वायरों के झंझट में फंसे रहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए ही है।

Oakter 65W Fast Charger

Oakter का यह GaN चार्जर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो मोबाइल और लैपटॉप दोनों साथ में चार्ज करना चाहते हैं। 65W Power Delivery आउटपुट के साथ यह MacBook Air, Dell, HP जैसे लैपटॉप्स के अलावा iPhone 15, Samsung S24, और Pixel डिवाइसेस को भी तेजी से चार्ज करने का दावा करता है। इसमें Next-Gen GaN टेक्नोलॉजी है जो इसे छोटा, ठंडा और एनर्जी-एफिशिएंट बनाती है। अच्छी बात यह है कि इसके साथ आपको USB-C to USB-C केबल भी मिल रही है, जो अक्सर इस प्राइस रेंज में देखने को नहीं मिलता है। यह BIS सर्टिफाइड है और इसमें बिल्ट-इन ओवरहीट, वोल्टेज स्पाइक और शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन मिलने का दावा किया गया है।

Ambrane RAAP G65 GaN Charger

Ambrane का RAAP G65 एक 'Made in India' GaNMAX टेक्नोलॉजी वाला चार्जर है जो पावर और सेफ्टी दोनों देता है। इसमें 3 आउटपुट पोर्ट्स (1 USB-A + 2 Type-C) हैं जिससे आप एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। यह लैपटॉप चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 12 लेयर की स्मार्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है। कॉम्पैक्ट और ट्रैवल-फ्रेंडली डिजाइन के साथ BIS सर्टिफाइड है। कंपनी 180 दिनों की वारंटी भी दे रही है। इसके साथ केबल नहीं मिलती है।

Ringke 3-Port 65W GaN Fast Charger

Ringke का यह चार्जर अपने एडवांस्ड 3rd-Gen GaN चिपसेट के कारण हाई एफिशिएंसी और लो हीट परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें 2 USB-C और 1 USB-A पोर्ट हैं जो 65W तक आउटपुट देते हैं, यानी आप अपने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन को साथ में चार्ज कर सकते हैं। यह Samsung Super Fast Charging 2.0, PD 3.0, और QC 4+ जैसे सभी प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन IC चिप है जो ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग और शॉर्ट-सर्किट से बचाव करने का दावा करती है। साथ ही V0 ग्रेड फ्लेम-रेटार्डेंट मटेरियल इसे फायर सेफ बनाता है। कंपनी 1+1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।

Spigen PE2212 65W GaN Charger

Spigen का यह चार्जर उन यूजर्स के लिए है जो Samsung Galaxy और iPhone सीरीज दोनों के साथ काम करते हैं। यह 65W आउटपुट और PPS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे Samsung फोन्स को 25W सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है। GaN टेक्नोलॉजी के कारण यह चार्जर हल्का (सिर्फ 135 ग्राम) होने के बावजूद जबरदस्त एफिशिएंसी देने का दावा करता है। यह iPhone 16/15/14/13 सीरीज, iPad Pro, AirPods, OnePlus, Pixel और दूसरे डिवाइसों के साथ कम्पैटिबल है। खास बात यह कि यह चार्जर भारत में मैन्युफैक्चर किया गया है।

boAt 67W GaN Fast Charger

boAt का 67W GaN चार्जर शायद इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल और स्टाइलिश ऑप्शन है। इसमें ट्रिपल आउटपुट पोर्ट्स (USB-C1, USB-C2 और USB-A) हैं, जिससे आप एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। USB-C पोर्ट्स 67W PD PPS सपोर्ट करते हैं, जबकि USB-A पोर्ट 30W QC 3.0 को सपोर्ट करता है। इसमें 12 लेयर स्मार्ट IC प्रोटेक्शन और कोरोजन-रेसिस्टेंट पिन्स हैं। इसका अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे ट्रैवल के लिए परफेक्ट बनाता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »