CMF Phone (1) की एक-एक डिटेल लीक हुई, 33W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, कीमत बहुत कम!

CMF Phone (1) : CMF Phone 1 की कीमत 12 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। यह हाल में आए Nothing Phone (2a) से कम होगी, जोकि 20 हजार रुपये से ऊपर की प्राइस कैटिगरी में आता है।

CMF Phone (1) की एक-एक डिटेल लीक हुई, 33W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, कीमत बहुत कम!

CMF Phone 1 की कीमत 12 हजार रुपये के आसपास हुई तो यह यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • कीमत 12 हजार रुपये के आसपास होने का अनुमान
  • इसे किसी 5जी प्रोसेसर से पैक किया जाएगा
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन और ईयरबड्स बनाने वाली कंपनी नथिंग (Nothing) अबतक दो फोन लॉन्‍च कर चुकी है। न‍थिंग का सबब्रैंड CMF काफी वक्‍त से चर्चाएं बटोर रहा है, क्‍योंकि वह अपना पहला स्‍मार्टफोन CMF Phone (1) लॉन्‍च करने वाला है। 91mobiles की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नया CMF फोन नथिंग ब्रैंड नेम वाले फोन्‍स से किफायती हो सकता है। एक इंडस्‍ट्री सोर्स के हवाले से कथित CMF Phone (1) के कलर्स, प्रमुख स्‍पेक्‍स और प्राइस की जानकारी भी दी गई है। 

कहा गया है कि CMF Phone 1 की कीमत 12 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। यह हाल में आए Nothing Phone (2a) से कम होगी, जोकि 20 हजार रुपये से ऊपर की प्राइस कैटिगरी में आता है। CMF Phone 1 की कीमत 12 हजार रुपये के आसपास हुई तो यह यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि CMF Phone (1) प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा। इसमें कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास के किसी वेरिएंट का इस्‍तेमाल प्रोटेक्‍शन के लिए हो सकता है। फोन को ऑरेंज, वाइट और ब्‍लैक कलर्स में लाया जा सकता है।  

अबतक लीक हुए स्‍पेक्‍स से पता चला है कि CMF Phone (1) में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। कैमरा स्‍पेक्‍स को लेकर अभी बहुत इन्‍फर्मेशन नहीं है। हालांकि प्रोसेसर इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी हो सकता है। सटीक डिटेल्‍स उसकी भी मालूम नहीं हैं, लेकिन वह एक 5जी प्रोसेसर होगा। नए सीएमएफ फोन में 3 साल के लिए एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट दिया जाएगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

फ‍िलहाल इस डिवाइस के बारे में इतनी ही जानकारी है। लॉन्‍च डेट पर अभी कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। नई सीएमएफ डिवाइस को BIS पर देखा जा चुका है यानी यह फोन भारत में भी लॉन्‍च किया जाएगा। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »