Airtel और Jio को Vodafone की नई चुनौती, पेश किया 99 रुपये का 'अनलिमिटेड कॉलिंग' पैक

Reliance Jio को टक्कर देने और मार्केट में अपनी धाक जमाने रखने के लिए Vodafone ने 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान फिलहाल वोडाफोन ऐप पर है। यह प्लान Paytm और MobiKwik पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है।

Airtel और Jio को Vodafone की नई चुनौती, पेश किया 99 रुपये का 'अनलिमिटेड कॉलिंग' पैक
ख़ास बातें
  • Vodafone के नए प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी
  • वोडाफोन का 99 रुपये वाला प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध
  • Paytm और MobiKwik पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है Vodafone का ये प्लान
विज्ञापन
Reliance Jio और Airtel को टक्कर देने और मार्केट में अपनी धाक जमाने रखने के लिए टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन का 98 रुपये का यह प्लान रियालंस जियो के 98 रुपये और Airtel के 99 रुपये वाले प्लान को सीधी टक्कर देगा। Vodafone का 99 रुपये वाला प्लान केवल प्रीपेड यूजर के लिए है। वोडाफोन के 99 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जाएगी। वोडाफोन प्रीपेड यूजर इस नए प्लान को Vodafone App और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फिलहाल यह प्लान थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे कि Paytm और MobiKwik पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है।

Vodafone के 99 रुपये वाले प्लान में हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग एक लिमिट तक है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर एक सप्ताह में 1000 मिनट और एक दिन में 250 मिनट तक बात कर सकते हैं। Vodafone के 99 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान को लेने वाले यूजर को डेटा और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। रिलायंस जियो के 98 रुपये के रिचार्ज में यूजर को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एमएमएस मिलते हैं। Reliance Jio के इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। बता दें कि इस प्राइस सेगमेंट में Airtel का भी 99 रुपये वाला प्लान मौजूद है। भारती एयरटेल के 99 रुपये वाले प्लान में यूजर को लोकल, एसटीडी कॉलिंग, 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान की वैधता केवल 10 दिन की है।

याद करा दें कि पिछले महीने वोडाफोन ने अपने 47 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ अहम बदलाव किए थे। अब इस रीचार्ज पैक में यूज़र को लोकल व एसटीडी कॉलिंग के लिए कुल 7,500 सेकेंड या 125 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुल 50 मैसेज भेजे जा सकते हैं और 500 एमबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, यही पैक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 48 रुपये का है। वहीं, बिहार और झारखंड सर्कल में 47 रुपये में 1 जीबी 3जी/ 4जी मिलता है। गौर करने वाली बात है कि चेन्नई, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में इस पैक में यूज़र को 150 मिनट का टॉक टाइम दिया जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले Vodafone के 47 रुपये वाले प्रीपेड पैक में एक दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाता था। इस पैक में वॉयस कॉल करने की सुविधा नहीं थी और ना ही एसएमएस भेजने की।
  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Reliance Jio, Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »