BSNL ने MobiKwik की साझेदारी में लॉन्च किया मोबाइल वॉलेट

सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने गुरुवार को एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया, जो उसके मौजूदा 10 करोड़ ग्राहकों को बिल भुगतान और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इस वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस वॉलेट को मोबिक्विक ने विकसित किया है और बीएसएनएल की तरफ से जारी किया है।

BSNL ने MobiKwik की साझेदारी में लॉन्च किया मोबाइल वॉलेट
विज्ञापन
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने गुरुवार को एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया, जो उसके मौजूदा 10 करोड़ ग्राहकों को बिल भुगतान और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इस वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। इस वॉलेट को मोबिक्विक ने विकसित किया है और बीएसएनएल की तरफ से जारी किया है।

संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, "इस सह-ब्रांडेड वॉलेट से सभी ग्राहकों को भुगतान में आसानी होगी जबकि ग्रामीण इलाकों में भी वित्तीय समावेशन को समान रूप से मजबूत करना होगा, जिसे अक्सर उपेक्षित रखा जाता है। डिजिटल होना समय की जरूरत है और यह भागीदारी निश्चित रूप से सही दिशा में उठाया गया कदम है।"

इस वॉलेट के माध्यम से तेजी से ऑनलाइन रिचार्ज, बिलों का भुगतान, खरीदारी, बस की बुकिंग जैसे कई काम किए जा सकते हैं। बीएसएनएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्वत ने कहा, "बीएसएनएल और मोबिक्विक के बीच इस रणनीतिक भागीदारी से देश को कैशलेश समाज बनाने में मदद मिलेगी, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है।"

मोबिक्विक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिपिन प्रीत सिंह ने कहा, "बीएसएनएल वॉलेट लोगों को बिलों का भुगतान करने, अपने फोन को रिचार्ज करने तथा अपने दैनिक खरीदारी का भुगतान सेकेंडों में करने की सुविधा देगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, MobiKwik, Mobile Wallet, Digital Payments, Apps, Internet, Telecom

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »