बीएसएनएल ने की एक्सप्रेस वाई-फाई के लिए फेसबुक के साथ साझेदारी

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने फेसबुक एवं मोबीक्विक के साथ कुछ समझौते किए हैं। इन समझौतों के जरिए बीएसएनएल का उद्देश्य अपनी इंटरनेट सेवाओं और वेल्यू एडेड सर्विस को लोकप्रिय बनाना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये समझौते विश्व दूरसंचार एवं सूचना समुदाय दिवस के मौके पर किए गए हैं।

बीएसएनएल ने की एक्सप्रेस वाई-फाई के लिए फेसबुक के साथ साझेदारी
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने फेसबुक एवं मोबीक्विक के साथ कुछ समझौते किए हैं। इन समझौतों के जरिए बीएसएनएल का उद्देश्य अपनी इंटरनेट सेवाओं और वेल्यू एडेड सर्विस को लोकप्रिय बनाना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये समझौते विश्व दूरसंचार एवं सूचना समुदाय दिवस के मौके पर किए गए हैं।

फेसबुक के साथ किए गए सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) के अनुसार, बीएसएनएल सोशनल नेटवर्क फेसबुक के ‘एक्सप्रेस वाई-फाई प्रोगाम’ के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। ‘एक्सप्रेस वाई-फाई प्रोगाम’ के तहत फेसबुक सार्वजनिक हॉटस्पॉट के माध्यम से देश के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के साथ साझेदारी कर इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराती है।

मोबिक्विक के साथ किए गए दूसरे सहमति ज्ञापन पत्र के तहत, बीएसएनएल डिजिटल पेमेंट कंपनी मोबिक्विक के साथ मिलकर एक मोबाइल वॉलेट बनाएगी। इसका इिस्तेमाल कंपनी के प्रोडक्ट और सेवाओं के भुगतान के लिए किया जाएगा। बीएसएनएल ने एक बयान में कहा कि, यह वॉलेट एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, मोबिक्विक अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए बीएसएनएल के सिम कार्ड की 'डिजिटल सेल' भी कर पाएगी।

इसके अलावा बीएसएनएल ने अपने बयान में आगे कहा कि तीसरे एमओयू को डिज़नी इंडिया के साथ साइन किया गया है। इसके तहत डिज़नी इंडिया, बीएसएनएल ग्राहकों को प्रीमियम ऑनलाइन गेमिंग सेवाएं मुहैया कराएगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की इस दूसरसंचार कंपनी को प्राइवेट सेक्टर की दूरसंचार कंपनियां जैसे एयरटेल, रिलायंस और वोडाफोन से कड़ी चुनौती मिल रही है। बीएसएनएल ने सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को बड़ी संख्या में ईमेल सेवाएं मुहैया कराने के लिए डेटा इन्फोसिस के साथ भी साझेदारी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, MobiKwik, Facebook, Express Wi Fi, Social, Apps
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »