Reliance Jio नंबर रीचार्ज करने पर यहां से पा सकते हैं कैशबैक

ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए स्मार्टफोन ग्राहकों ने जियो के साथ साझेदारी कर ग्राहकों को और ज़्यादा डेटा देना शुरू किया। अब पेमेंट वेबसाइट से जियो यूज़र कैशबैक के तौर पर ऑफर का फायदा पा सकते हैं।

Reliance Jio नंबर रीचार्ज करने पर यहां से पा सकते हैं कैशबैक
ख़ास बातें
  • पेमेंट पोर्टल जियो के रीचार्ज पर अलग-अलग राशि के कैशबैक ऑफर दे रहे हैं
  • Paytm, MobiKwik, Amazon Pay और PhonePe पर है ऑफर
  • ज़्यादातर कैशबैक ऑफर 300 रुपये से ऊपर के रीचार्ज पर हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो की सेवाओं की शुरुआत हुए बहुत वक्त नहीं बीता है, लेकिन कंपनी ने रिकॉर्ड संख्या में सब्सक्राइबर अपने नेटवर्क से जोड़े हैं। इसकी वजह रही है, मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 4जी डेटा ऑफर। ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए स्मार्टफोन ग्राहकों ने जियो के साथ साझेदारी कर ग्राहकों को और ज़्यादा डेटा देना शुरू किया। अब पेमेंट वेबसाइट से जियो यूज़र कैशबैक के तौर पर ऑफर का फायदा पा सकते हैं।

Paytm, MobiKwik, Amazon Pay और PhonePe जैसे डिजिटल पेमेंट पोर्टल रिलायंस जियो के रीचार्ज पर अलग-अलग राशि के कैशबैक ऑफर दे रहे हैं। दरअसल, कैशबैक ऑफर से ये पेमेंट वॉलेट ग्राहकों को माय जियो ऐप के बजाय अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए रीचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ज़्यादातर कैशबैक ऑफर 300 रुपये से ऊपर के रीचार्ज पर हैं। इसका मतलब है कि ग्राहक 309 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 509 रुपये, 999 रुपये, 1,999 रुपये, 4,999 रुपये और 9,999 रुपये के रीचार्ज पर कैशबैक का फायदा पाएंगे।

हमने आपकी सुविधा के लिए हर प्लेटफॉर्म पर मिल रहे कैशबैक ऑफर के बारे में विस्तार से बताया है।

पेटीएम
पेटीएम से रीचार्ज करने पर न्यूनतम 15 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए 100 रुपये से ऊपर का रीचार्ज कराना होगा। अगर आप 300 रुपये से ज़्यादा का रीचार्ज कराते हैं तो कैशबैक 76 रुपये का होगा। कैशबैक की राशि आपके पेटीएम अकाउंट में रीचार्ज करने के 24 घंटे के अंदर आ जाएगी। हालांकि, इसके लिए आपको प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। ऐप पर प्रोमोकोड PAYTMJIO का इस्तेमाल करना होगा। आपको इस प्रोमो कोड को टाइप करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह ऐप पर लिस्ट किया हुआ है, यानी आपको सिर्फ चुनने की ज़रूरत है।

फोनपे
फ्लिपकार्ट के फोनपे प्लेटफॉर्म से रीचार्ज करने पर 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको अपने रिलायंस जियो नंबर को कम से कम 300 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड रीचार्ज पर है। इसका फायदा 14 अगस्त से 21 अगस्त के बीच रीचार्ज करने पर ही मिलेगा। और सिर्फ एक जियो अकाउंट को रीचार्ज करने पर फायदा मिलेगा। कैशबैक की राशि पेटीएम की तरह आपके फोनपे अकाउंट में आएगी।

मोबिक्विक
मोबिक्विक भी जियो रीचार्ज पर कैशबैक दे रहा है। 399 रुपये के जियो प्लान से रीचार्ज करने पर 59 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसका प्रोमो कोड JIOMBK है। नए यूज़र के लिए फायदा और बड़ा है। मोबिक्विक प्लेटफॉर्म से एक बार भी रीचार्ज नहीं करने वाले ग्राहकों को NEWJIO कोड इस्तेमाल करने पर 159 रुपये का कैशबैक मिलेगा। दोनों ही कैशबैक ऑफर 399 रुपये वाले नए प्लान के साथ मिलेंगे।

अमेज़न पे
अमेज़न पे से जियो नंबर को रीचार्ज करने पर 99 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए 309 रुपये या उससे ज़्यादा महंगे पैक को चुनना होगा। आप इस ऑफर का 19 अगस्त तक फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा अमेज़न पे बैलेंस से यह पहला रीचार्ज होना चाहिए। अमेज़न ने जानकारी दी है कि कैशबैक की राशि आपके अमेज़न पे अकाउंट में रीचार्ज कराने के 7 दिन के अंदर आ जाएगी। पहली बार कैशबैक मिलने के बाद अमेज़न पे से 30 नवंबर तक अन्य रीचार्ज कराने पर हर बार 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से ग्राहक नवंबर तक सर्वाधिक 300 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »