अमेज़न पे बैलेंस से अब करें मोबाइल रीचार्ज

ऐसा लगता है कि अमेज़न ने अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे से बड़ी उम्मीदें बांध रखीं हैं। कंपनी ने भारत में अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे के जरिए मोबाइल रीचार्ज करने का फ़ीचर उपलब्ध करा दिया है।

अमेज़न पे बैलेंस से अब करें मोबाइल रीचार्ज
ख़ास बातें
  • अमेज़न लगातार अपनी पेमेंट सर्विस में सुधार कर रही है
  • अमेज़न पे में अब मोबाइल रीचार्ज का विकल्प भी आ गया है
  • अमेज़न पे में जल्द यूपीआई सपोर्ट आने की उम्मीद है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि अमेज़न ने अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे से बड़ी उम्मीदें बांध रखीं हैं। कंपनी ने भारत में अपनी पेमेंट सर्विस अमेज़न पे के जरिए मोबाइल रीचार्ज करने का फ़ीचर उपलब्ध करा दिया है। किसी मोबाइल वॉलेट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए ही किया जाता है।

अभी यह फ़ीचर बीटा फेज़ में है और यूज़र अमेज़न पे का इस्तेमाल कर अपने फोन नंबर को रीचार्ज कर सकते हैं, जिसे एक वॉलेट सर्विस के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। अमेज़न इंडिया ऐप के साथ-साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध अमेज़न पे वॉलेट में पैसे डाले जा सकते हैं। और इसे नेट बैंकिंग व सभी प्लास्टिक कार्ड से रीचार्ज करने के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध है। वेबसाइट का कहना है कि अभी, अमेज़न पे सर्विस एयरटेल नेटवर्क के फोन नंबर नंबर के लिए मोबाइल रीचार्ज सपोर्ट नहीं करती।

गैज़ेट्स 360 के साथ एक प्रवक्ता ने बातचीत में कहा, ''हम अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए फ़ीचर ला रहे हैं। हमारा ध्यान खरीदारी और भुगतान प्रक्रिया को ज़्यादा बेहतर बनाने का है। हमारी नई पेशकश इसी तरफ़ बढ़ाया हुआ एक कदम ही है। अभी यह फ़ीचर बीटा फेज़ में है।''

अमेज़न पे को पिछले कुछ महीनों में कई देशों में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अभी कंपनी ने अमेज़न पे का बाज़ार में ज़्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया है, लेकिन अमेज़न पे सर्विस को इस्तेमाल करने पर कंपनी ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दे रही है। प्राइम डे के दौरान, अमेज़न ने चुनिंदा उत्पादों पर कैशबैक ऑफर भी दिया है। अमेज़न इंडिया, प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए भी ग्राहोकं को लुभा रही है, अभी यह सब्सक्रिप्शन और 499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

अमेज़न ने पेमेंट सर्विस क्षेत्र में उस समय कदम रखा है जबकि कई बड़ी घरेलू कंपनियां सरकार द्वारा किए गए डीमोनिटाइज़ेशन का फ़ायदा ले रही हैं। डीमोनिटाइज़ेशन के बीच, पेटीएम और मोबिक्विक, जैसे दो बड़े मोबाइल वॉलेट ऐप के ट्रांज़ेक्शन और नए यूज़र की संख्या में काफ़ी बढ़ोत्तरी देखी गई।

अमेज़न पे से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह पेमेंट सर्विस, यूपीआई भी सपोर्ट करेगी। लेकिन अभी, ऐसा लगता है कि अमेज़न नए फ़ीचर को सभी यूज़र तक रोलआउट कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Pay, India, Paytm, MobiKwik, Payments, Demonetisation
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »