Mg Motors

Mg Motors - ख़बरें

  • MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
    MG Motor ने बताया है कि Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं।
  • Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक ग्लास रूफ का विकल्प है। इसकी थ्री-रो में सात पैसेंजर्स तक के लिए स्पेस है। इसकी थर्ड रो को फोल्ड कर कार्गो के लिए अधिक कैपेसिटी मिल सकती है। Urban Cruiser Ebella की सिंगल चार्ज में रेंज 540 किलोमीटर से अधिक की है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    EV के मार्केट में पिछले वर्ष Mahindra & Mahindra की बिक्री सबसे अधिक लगभग 370 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 33,513 यूनिट्स की बिक्री की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है।
  • भारत में महंगी हुई VinFast की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs, जानें नए प्राइसेज
    VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है।
  • Elon Musk की Tesla को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल मार्केट में टॉप EV सेलर बनी चीन की BYD
    पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD ने ग्लोबल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इन कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD के अलावा चीन की Geely और MG के EV के प्राइसेज कम होने से भी टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • Tata Motors ने बनाया रिकॉर्ड, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 
    इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी EV की कुल सेल्स 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसके साथ ही उसकी Nexon.ev ने एक लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। अगले पांच वर्षों में टाटा मोटर्स ने EV के सेगमेंट में लगभग 35,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।
  • टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी
    देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं।
  • MG Motor की Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, 400 दिनों में बिकी 50,000 से ज्यादा यूनिट्स
    MG Motor की इस सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV की प्रति माह 3,000 से अधिक यूनिट्स बिक रही थी। पिछले कुछ महीनों में यह बिक्री बढ़कर 4,000 यूनिट्स से अधिक की हो गई है। पिछले महीने कंपनी ने एक लाख EV की सेल्स को पार किया था। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
  • EV के मार्केट में बढ़ी MG Motor की बढ़ी हिस्सेदारी, Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर
    इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट पेश किया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है।
  • MG Comet EV Price Hike: हर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की मार, बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी बढ़ी
    MG Motor ने एक बार फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार Comet EV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG Comet EV के Executive वेरिएंट की कीमत अब 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दी गई है, जो पहले 7.36 लाख रुपये थी। Excite, Excite Fast Charging और Exclusive वेरिएंट्स सबके दाम में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनकी नई कीमतें क्रमशः 8.57 रुपये लाख, 8.97 लाख रुपये और 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई हैं। Exclusive Fast Charging और Blackstorm Edition ट्रिम्स की कीमतें भी 14,000-15,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसमें कोई नया फीचर या अपग्रेड नहीं, सिर्फ कीमतें बढ़ी हैं।
  • MG Motor ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster, 200 kmph की टॉप स्पीड 
    MG Cyberster का प्राइस 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी लॉन्च से पहले बुकिंग कराने वालों के लिए प्राइस घटकर 72.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में 77 kWh अल्ट्रा-थिन बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 580 किलोमीटर की है। यह ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ है जो 510 PS और 725 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • MG का भूचाल! भारत आई M9 EV, 548 KM की रेंज और 90 मिनट में बैटरी फुल; जानें कीमत
    MG Motor India ने अपनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, MG M9 EV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी रेंज 548 Km बताई गई है, जो इसके 90kWh के Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी पैक के जरिए आएगी। MG M9 EV की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह फिलहाल MG की सबसे एक्सक्लूसिव गाड़ी बन गई है। डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से चुनिंदा मेट्रो शहरों के MG SELECT शोरूम्स के जरिए शुरू होगी। बुकिंग्स पहले ही कंपनी के एक्सक्लूसिव चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 51,000 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट के साथ ओपन की जा चुकी हैं। कलर ऑप्शन में Metal Black, Pearl Lustre White (ब्लैक रूफ के साथ) और Concrete Grey (ब्लैक रूफ के साथ) मिलते हैं।
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • Hero MotoCorp के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 के लिए नहीं देना होगा बैटरी का प्राइस!
    कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, Vida के अगले महीने लॉन्च होने वाले VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सब्सक्रिप्शन-बेस्ड बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ लाया जाएगा। इससे Vida VX2 के प्राइस में बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का BaaS विकल्प 'पे-ऐज-यू-गो' सब्सक्रिप्शन सिस्टम पर चलेगा। इससे कस्टमर्स कॉस्ट के अनुसार स्कूटर और बैटरी की अलग से फाइनेंसिंग करा सकेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »