MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस

इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है जो 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। MG Motor का दावा है कि Windsor EV के Indulge एडिशन की रेंज लगभग 332 किलोमीटर की है

MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस

इसमें स्टैंडर्ड Windsor EV की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं

ख़ास बातें
  • Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये का है
  • इसमें स्टैंडर्ड Windsor EV की तुलना में कुछ बदलाव हुए हैं
  • Windsor EV के Indulge एडिशन की रेंज लगभग 332 किलोमीटर की है
विज्ञापन

भारत में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने Windsor EV Indulge Edition को लॉन्च किया है। इसमें स्टैंडर्ड Windsor EV की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालांकि, मैकेनिकल लिहाज से यह इस इलेक्ट्रिक SUV के स्टैंडर्ड मॉडल के समान है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Windsor EV के Indulge एडिशन का प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को शैडो गैल्ड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें रियर क्वार्टर ग्लास पर 'Indulge' बैज लगा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सनशेड, फ्रंट ग्रिल्स के लिए क्रोम असेंट्स, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर्स और लेदर के कवर हैं। इससे Windsor EV के Indulge एडिशन को प्रीमियम लुक मिलता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में सेकेंड-रो के लिए 15.6 इंच की 'Prive' स्क्रीन है। इसमें 38 kWh का बैटरी पैक है। इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है जो 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। MG Motor का दावा है कि Windsor EV के Indulge एडिशन की रेंज लगभग 332 किलोमीटर की है। पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। Windsor EV Pro का प्राइस 18 लाख रुपये से कुछ अधिक है। हालांकि, बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ इसका प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इस ऑप्शन में 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। 

हाल ही में MG Motor ने Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इस विकल्प में 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। Hector Tomahawk EV के प्राइसेज इस विकल्प के बिना लगभग 19.49 लाख रुपये से लगभग 23.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Hector Tomahawk EV के फाइव-सीटर वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का PHEV वर्जन भी लाया गया है। MG Hector Tomahawk EV की लंबाई 4,745 mm, ऊंचाई 1,770 mm और व्हीलबेस 2,810 mm का है। इस सेगमेंट में इसकी लंबाई और ऊंचाई सबसे अधिक होने का दावा किया गया है। Hector Tomahawk EV के फाइव-सीटर वेरिएंट में लगभग 610 लीटर का बूट स्पेस और सेवन-सीट वाले वेरिएंट में 528 लीटर का बूट स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh की बैटरी पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ है। यह 204 hp की पीक पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »