Meta Glass

Meta Glass - ख़बरें

  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट देगा Apple और Meta को टक्कर, टेलीप्रॉम्प्टर मोड से लेकर धांसू AI फीचर्स
    Lenovo अपने Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट CES 2026 में पेश करने वाला है। Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में प्रेजेंटेशन या स्पीकिंग के लिए एक बिल्ट-इन टेलीप्रॉम्प्टर दिया गया है। यह फीचर प्रेजेंटर्स, स्ट्रीमर्स या अधिकतर समय कैमरे के सामने बोलने वाले यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। कंपनी ने इस ग्लासेस में टच और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। यूजर्स एक स्टैंडअलोन डिवाइस के तौर पर कॉल को हैंडल कर सकते हैं।
  • Ray-Ban Meta के नए स्मार्ट चश्में लॉन्च, हिंदी और UPI का भी सपोर्ट, जानें कीमत
    Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। Meta AI में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी इनमें जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इनमें UPI से पेमेंट का सपोर्ट भी कंपनी ले आई है। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है।
  • Meta भारत में Oakley के साथ ला रहा अपने नए स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स
    Oakley Meta स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 41,800 रुपये होगी। ये प्रीमियम स्मार्ट आईवियर सेगमेंट को कवर करेंगे। ये स्मार्टग्लास प्री-ऑर्डर के लिए 25 नवंबर को सनग्लास हट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। Oakley Meta स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर और अल्ट्रा एचडी 3K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। ये सभी फीचर्स मेटा के इंटीग्रेटेड एआई असिस्टेंट पर चलते हैं।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज पर भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें
    Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट ग्लासेज Ray-Ban.com और देश भर के कई ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से उपलब्ध है। अब यह Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर 20 प्रतिशत की छूट और बैंक ऑफर समेत 22,920 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।
  • Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस 12MP कैमरा और डिस्प्ले के साथ लॉन्च, उंगलियों के इशारों पर करेगा काम
    Meta Ray-Ban Display की कीमत $799 (लगभग 70,100 रुपये) है, जिसमें ग्लास और मेटा न्यूरल बैंड दोनों शामिल हैं। Meta Ray-Ban Display एक एम्बेडेड एआर डिस्प्ले वाला स्मार्ट ग्लास है। नई डिस्प्ले दाएं लेंस के नीचे की ओर दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 600 x 600 पिक्सल, अधिकतम ब्राइटनेस 5,000 निट्स और 90Hz रिफ्रेश रेट (कंटेंट देखते हुए 30Hz रिफ्रेश रेट) है।
  • Connect 2025 इवेंट से पहले Meta के स्क्रीन वाले नए Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज आए नजर
    Meta 17 से 18 सितंबर तक अपने Connect 2025 इवेंट में AR, VR और AI टेक्नोलॉजी से संबंधित अपने लेटेस्ट डिवाइस और सॉफ्टवेयर इनोवेशन शोकेस करने वाला है। मेटा ने गलती से एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट करके नई जेन के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास का खुलासा किया था, हालांकि, वीडियो को तुरंत हटा दिया गया था। लीक वीडियो में Ray-Ban आईवियर की पहली झलक दिखी थी, जिसमें बिल्ट-इन हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) के साथ-साथ कई सुधार शामिल हैं।
  • JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा JioFrames। यह AR-इनेबल्ड स्मार्ट आईवियर है, जिसे वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और मल्टीलैंगुएज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ चश्मा नहीं, बल्कि एक “पर्सनल टेक असिस्टेंट” है, जो फोटो-वीडियो कैप्चर करने, कॉल और मीटिंग अटेंड करने, म्यूजिक सुनने और लाइव स्ट्रीमिंग तक की सुविधा देता है।
  • 57 की उम्र में आंखें नहीं, लेकिन AI वाले स्मार्ट चश्मे के साथ नौकरी पर लौटा शख्स!
    Somerset, UK में रहने वाले 57 साल के ब्लाइंड शख्स Andy Evans को Meta AI-powered Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस ने नई उम्मीद दी है। नजर खोने के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी थी, लेकिन अब इन AI ग्लासेस की मदद से वे फिर से काम करने लगे हैं। डिवाइस कैमरा और स्पीकर के जरिए सामने की चीज़ें पहचान कर उन्हें ऑडियो में बताता है। Andy ने अपनी AI वॉइस के लिए Judi Dench को चुना है, जो उन्हें “007” कहकर पुकारती हैं। फिलहाल वे Sight Support West of England संस्था में काम कर रहे हैं।
  • Ray-Ban Meta Smart Glasses भारत में लॉन्च, चश्मे से कर पाएंगे मोबाइल और कैमरे के काम
    Ray-Ban Meta Smart Glasses भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए गए हैं। Ray-Ban Meta Smart Glasses की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है जो कि 35,700 रुपये तक जाती है। Ray-Ban Meta Smart Glasses में तुरंत जानकारी पाने के लिए म्यूजिक और पॉडकास्ट को कंट्रोल करने और फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा शामिल है। ग्लासेज में ऑडियो प्लेबैक के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और कॉल और वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन हैं।
  • Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेज जल्द होंगे भारत में लॉन्च, लाइव ट्रांसलेशन के साथ ऐसे हैं फीचर्स
    Ray-Ban Meta Smart Glasses जल्द ही भारत में दस्तक देने वाले हैं। स्मार्ट ग्लास मेटा AI और कई तरह के फंक्शन को इंटीग्रेट करता है, जो हैंड्स फ्री कनेक्टेड अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यूजर्स कई टास्क के लिए इंटीग्रेटेड मेटा AI का उपयोग करते हुए वॉयस कमांड के जरिए ग्लासेज से बातचीत कर सकते हैं।
  • Meta ने 1 साल में Ray Ban स्मार्ट ग्लास के इतने लाख यूनिट्स बेच डाले! किया बड़ा खुलासा
    Meta की ओर से Ray-Ban स्मार्ट ग्लास की बिक्री का आंकड़ा पहली बार बताया गया। कंपनी के CEO, Mark Zuckerberg ने कर्मचारियों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि 2024 में उन्होंने इसके 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों के सामने एक सवाल रखा था कि क्या Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज की सेल 1 मिलियन से बढ़कर 2025 में 5 मिलियन हो सकती है?
  • अयोध्या राम मंदिर में चश्मा पहनने पर गुजराती युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
    गुजरात के जयकुमार नाम के एक युवक को अपने ग्लासेस में छिपे कैमरे का उपयोग करके अयोध्या में राम मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे मंदिर के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़ लिया। राम मंदिर परिसर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए परिसर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
  • कैमरा से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक Samsung AR ग्लासेज में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, Galaxy Unpacked में होंगे पेश
    Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में ऑगूमेंटेड रिएलिटी (AR) ग्लास के प्रोटोटाइप को पेश करने तैयारी कर रहा है। Samsung AR Glasses वजन के मामले में Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास की तरह लाइट होने की उम्मीद है। इन ग्लासेज में 155mAh की बैटरी मिलेगी। इन ग्लासेज में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Samsung AR ग्लास तैयार करने के लिए फरवरी 2023 से क्वालकॉम और Google जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है।
  • स्मार्ट ग्लासेस की मार्केट गर्माने वाली है; Xiaomi ला रही है बेहद एडवांस AI चश्मा, Meta Ray-ban को देगा टक्कर!
    Xiaomi ने 2021 में अपना Smart Glasses से पर्दा उठाया था, जो उस समय कंपनी का पहला आई वियरेबल डिवाइस था। अब, एक रिपोर्ट दावा करती है कि Xiaomi अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Goertek ब्रांड के साथ साझेदारी की है। बताया जा रहा है कि Xiaomi ने सीधे तौर पर कहा है कि उसका यह अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस Meta Ray-ban स्मार्ट ग्लासेस को चुनौती देगा। 
  • Meta का चश्मा निकाल रहा है लोगों की निजी जानकारियां! हार्वर्ड के छात्रों ने बनाया ऐप, वीडियो में दिखाया डेमो
    Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास का यूज हार्वर्ड इंजीनियरिंग के दो छात्रों द्वारा एक ऐप बनाने के लिए किया गया था जो लोगों के बारे में संवेदनशील जानकारी को बिना उनके पता लगे एक्सपोज कर सकता है। छात्रों ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो का एक डेमो पोस्ट किया और ऐप की क्षमता को दिखाया। ऐप को यूजर्स के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »