Nothing के स्मार्टग्लासेस में कंपनी का खास पारदर्शी डिजाइन देखने को मिल सकता है
Photo Credit: iStock
Nothing की ओर से AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है।
Nothing की ओर से AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। कथित तौर पर कंपनी स्मार्ट ग्लास डेवलेप करने में लगी हुई है जो अगले साल तक मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी मार्केट की चाल को ध्यान में रखकर इन्हें अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने पर विचार कर रही है। Meta की तर्ज पर ही इनमें बिल्ट-इन कैमरा मौजूद होगा। टेक्नोलॉजी अब तेजी से ऐसे डिवाइसेज पर शिफ्ट हो रही है जो वियरेबल्स में कैमरा और ट्रैकिंग जैसे फीचर्स लेकर आ रही है।
AI स्मार्ट ग्लास Nothing के पोर्टफोलियो में जल्द शामिल किए जा सकते हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीईओ Carl Pei भी अब Meta की तर्ज पर ऐसे स्मार्ट ग्लास मार्केट में लाने वाले हैं जिनमें बिल्ट-इन कैमरा होगा। इसी के साथ ये माइक्रोफोन और स्पीकर्स से भी लैस होंगे। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्टैंडअलोन डिवाइस न होकर स्मार्टफोन्स से कनेक्टेड होंगे। इनकी प्रोसेसिंग क्लाउड बेस्ड होगी।
Nothing के स्मार्टग्लासेस में कंपनी क खास पारदर्शी डिजाइन देखने को मिल सकता है जैसा कि स्मार्टफोन्स और ईयरबड्स में दिया जाता है। ये स्मार्टग्लासेस ऑटोमेशन के साथ-साथ पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए डिजाइन किए जा सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने AI फीचर्स पर फोकस किया है। इनमें से एक कंपनी का कस्टमाइज्ड होम स्क्रीन विजेट है। Nothing के स्मार्टग्लासेस 2027 की पहली छमाही के अंदर लॉन्च हो सकते हैं।
स्मार्ट ग्लास सेगमेंट में कंपिटीशन लगातार तेज हो रहा है। Google, Apple, Meta जैसे दिग्गज इस सेग्मेंट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहे हैं। Meta ने हाल ही में अपने AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस में कई मॉडल पेश किए। मौजूदा समय में मेटा के स्मार्ट ग्लासेस AI क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय वियरेबल डिवाइसेज हैं। स्मार्ट ग्लासेस में कई एआई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप वॉयस कमांड के जरिए वस्तुओं की पहचान की जा सकती है। ये ट्रांसलेट कर सकते हैं, फोटो वीडियो कैप्चर कर सकते हैं और इन्हें WhatsApp या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग