सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेस की कीमत $379 (लगभग 35000 रुपये) के करीब हो सकती है।
Photo Credit: Android Headlines
Samsung के स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं।
स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच के बाद अब सबसे ज्यादा किसी मार्केट की चर्चा है तो वह हैं स्मार्ट ग्लासेज। ये ऐसे डिवाइस के रूप में उभर रहे हैं जो हाथों के इस्तेमाल को बहुत हद तक कम कर देंगे। अभी तक हमें स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच आदि को बार बार मैन्युअली ऑपरेट करना पड़ता है लेकिन स्मार्ट ग्लासेज में अपार संभावनाएँ छुपी हैं जो टेक्नोलॉजी को एक अलग स्तर पर ले जा सकते हैं। इस वक्त Meta के स्मार्ट ग्लास मार्केट में लीडिंग डिवाइसेज हैं। अब Samsung भी अपने स्मार्ट ग्लास लाने की तैयारी कर रही है जिन्हें लेकर लीक में खुलासा हुआ है।
Samsung के स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस पर कथित तौर पर काम कर रही है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग स्मार्ट ग्लासेस की इमेज लीक हो गई है। ये Meta Ray-Ban जैसे नजर आते हैं। इनका कोडनेम जिंजू बताया गया है और ये एंड्रॉयड एक्सआर प्लेटफॉर्म पर रन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इनकी प्राइसिंग का खुलासा भी यहां किया गया है।
सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेस की कीमत $379 (लगभग 35000 रुपये) के करीब हो सकती है। खबर है कि कंपनी इसमें दो मॉडल पेश करने वाली है। दूसरे मॉडल का कोडनेम Haean बताया गया है जिसकी कीमत 600 डॉलर (लगभग 57,000 रुपये) के करीब हो सकती है। यह कंपनी का खास मॉडल होगा जिसमें प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह माइक्रो एलईडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है। Jinju के लिए कहा गया है कि इसमें बिल्ट-इन डिस्प्ले नहीं मिलेगा।
Meta के स्मार्ट ग्लासेस से इनका डिजाइन काफी मिलता-जुलता कहा गया है। वहीं, Google भी अपने Google I/O में अपने समार्ट ग्लासेस का प्रोटोटाइप दिखा चुकी है। सैमसंग के स्मार्टग्लासेस Android XR पर रन कर सकते हैं जो कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर डेवलप किया है। इनमें Qualcomm Snapdragon AR1 प्रोसेसर होने की बात कही गई है। ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX681 कैमरा दिया जा सकता है। इनमें 155mAh बैटरी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। इनका वजन 50 ग्राम के आसपास हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन