Meta Ai

Meta Ai - ख़बरें

  • Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
    Meta ने भारत में Ray-Ban Meta (Gen 3) को लॉन्च कर दिया है। Ray-Ban Meta (Gen 3) में टेक्नोलॉजी को एक स्लिम और ज्यादा कंफर्टेबल डिजाइन में शामिल किया है। इसमें बैटरी लाइफ भी पहले के मुकाबले में बेहतर है और Meta AI तक क्विक एक्सेस के लिए एक नया कस्टमाइजेबल एक्शन बटन भी दिया गया है। Meta (Gen 3) में यूजर्स को 3 स्टाइल में 27 कलर और लेंस कॉम्बिनेशन मिलते हैं।
  • Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
    Meta का कहना है कि Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI पर सामान्य अनुभव हमेशा फ्री रहेगा। हालांकि, जो यूजर्स ज्यादा फीचर्स, ज्यादा एआई से बना कंटेंट और अतिरिक्त टूल्स चाहते हैं तो वो सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर सकते हैं। Meta One पर ऐप्स और Meta AI में 50 से ज्यादा फीचर्स एक साथ मिलते हैं और आने वाले समय में इसमें एडिट्स और AI ग्लास जैसे प्रोडक्ट्स ऐड करने का प्लान है। Meta ने कहा है कि ये प्लान धीरे-धीरे लॉन्च किए जा रहे हैं।
  • बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
    ZuckOff ऐप को डेवलपर द्वारा Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज जैसे डिवाइस बिना मंजूरी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे गलत इस्तेमाल को लेकर पैदा हुई चिंता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। Zuckoff एक प्राइवेसी ऐप है जो कि अगस्त, 2026 में लॉन्च की गई थी। यह ऐप ब्लूटूथ सिग्नेचर को स्कैन करके यूजर्स को अलर्ट करता है, जब कोई भी कैमरा से लैस स्मार्ट ग्लासेस जैसे कि Ray-Ban Meta या Snap ग्लास पहने हुए आस-पास से गुजरता है।
  • Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
    Meta की ओर से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट म्यूज (Muse) लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा एजेंट है जो यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है।
  • GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
    OpenAI ने अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। Sam Altman की कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को यह नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और संरेखित (aligned) मॉडल बताया है।
  • Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
    Meta ने Instagram पर AI प्रोफाइल्स के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने प्रोफाइल की पहचान और पारदर्शिता को लेकर कंपनी गंभीर हो गई है। कंपनी का कहना है कि ऑडियंस को साफ-साफ पता चलना चाहिए कि प्रोफाइल में दिख रहा व्यक्ति रियल है या फिर AI से बनाया गया है।
  • PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta India के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर AI की मदद से एडिट किए गए वीडियो शेयर कर कथित तौर पर भ्रामक जानकारी फैलाई गई। मामला Facebook और Instagram पर पोस्ट किए गए कंटेंट से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाए, कैसे फैलाए गए और क्या प्लेटफॉर्म के सुरक्षा उपाय ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए पर्याप्त थे।
  • Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
    दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने् इन स्मार्ट ग्लासेज के फ्रेम्स के लिए लाइफस्टाइल ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ टाई-अप किया है। Samsung Galaxy Glasses का मुकाबला Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज से होगा। इन स्मार्ट ग्लासेज में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
    Meta ने अपने AI टूल Muse Image का विवादित फीचर बंद कर दिया है। इस फीचर की मदद से कोई भी व्यक्ति पब्लिक Instagram अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बना सकता था। लॉन्च के बाद इसे लेकर प्राइवेसी से जुड़े सवाल उठने लगे क्योंकि पब्लिक अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से इसमें शामिल थे और यूजर्स को इसकी अलग से जानकारी भी नहीं दी जाती थी। बढ़ती आलोचना के बाद Meta ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर को हटा दिया। हालांकि, Muse Image का बाकी AI इमेज जनरेशन फीचर पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
  • Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
    Meta ने Muse नाम का नया AI इमेज जनरेशन फीचर पेश किया है, जो Instagram की पब्लिक फोटो के आधार पर AI इमेज बना सकता है। इसी फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर प्राइवेसी संबंधी बहस शुरू हो गई है। आलोचकों का कहना है कि पब्लिक अकाउंट की तस्वीरों का इस्तेमाल AI जनरेशन में किया जा सकता है, जबकि Meta का कहना है कि Private Accounts और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स इसमें शामिल नहीं हैं। अगर कोई यूजर इस फीचर का हिस्सा नहीं बनना चाहता, तो वह Instagram की सेटिंग्स में जाकर इसे बंद कर सकता है।
  • Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी
    Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क के X पर एक स्पेशल पोस्ट के साथ वापसी की है। 3 साल बाद लौटे जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 का परिचय यूजर्स से करवाया। जुलाई 2023 के बाद मार्क की यह लेटेस्ट पोस्ट है जिसमें उन्होंने बताया कि Muse Spark 1.1 कैसे है खास।
  • Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
    यह मेटा AI, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नए क्रिएटिव टूल्स लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक ऐसा फीचर भी पेश किया है, जिसका लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस नए सिस्टम के तहत कोई भी व्यक्ति पब्लिकली उपलब्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को विजुअल रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड इमेज बना सकता है।
  • WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
    Meta का बिजनेस एजेंट बिजनेस को AI का उपयोग करके 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट देने में मदद करता है। यह असिस्टेंट कस्टमर के सवालों के जवाब दे सकता है, मर्चेंट के कैटलॉग से प्रोडक्ट रिकमेंड कर सकता है, अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है, लीड्स को क्वालिफाई कर सकता है और सेल्स से संबंधित बातचीत में मदद कर सकता है। यह बातचीत की समरी, कस्टमर इनसाइट और मिस्ड इंटरेक्शन के अपडेट भी देता है।
  • Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Meta की ओर से नए स्मार्ट ग्लास लॉन्च किए गए हैं। ये कंपनी के नए अफॉर्डेबल स्मार्ट ग्लासेस हैं जो ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए हैं। इन्हें Meta Glasses के नाम से ही पेश किया गया है। मेटा ने इन्हें आईवियर कंपनी EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया है। Meta Glasses में थ्री-वे एडजस्टेबल नॉजपैड दिए गए हैं।
  • Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
    Reliance Industries की 49वीं AGM से पहले कंपनी ने Meta के AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। Reliance के मुताबिक, गुजरात का जामनगर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, पर्याप्त पानी और Jio के फाइबर नेटवर्क की वजह से इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया। Meta और Reliance जून में 168 मेगावाट क्षमता वाला AI Data Centre बनाने के लिए पार्टनरशिप की घोषणा कर चुके हैं। यह प्रोजेक्ट अगले दो वर्षों में तैयार हो सकता है। AGM में कंपनी की AI स्ट्रैटेजी, डेटा सेंटर निवेश और Reliance Retail IPO को लेकर भी निवेशकों की नजर रहने वाली है।

Meta Ai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »