• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Meta बनाएगी सेना के लिए स्मार्ट चश्मे और हेलमेट, डिफेंस में लगेगा AI और AR का तड़का!

Meta बनाएगी सेना के लिए स्मार्ट चश्मे और हेलमेट, डिफेंस में लगेगा AI और AR का तड़का!

EagleEye सिर्फ एक हेडसेट नहीं बल्कि एक पूरी सोल्जर-सपोर्ट सिस्टम होगा।

Meta बनाएगी सेना के लिए स्मार्ट चश्मे और हेलमेट, डिफेंस में लगेगा AI और AR का तड़का!

Photo Credit: Unsplash (Representative Image)

Meta, Anduril Partner on VR for US Military

ख़ास बातें
  • Meta और Anduril बना रहे हैं EagleEye - AI और AR बेस्ड मिलिट्री गियर
  • सैनिकों को मिलेगा रियल टाइम विजन और टैक्टिकल अलर्ट
  • प्रोजेक्ट पूरी तरह प्राइवेट फंडेड है
विज्ञापन
Meta अब सिर्फ सोशल मीडिया और VR हेडसेट्स तक सीमित नहीं है। कंपनी कथित तौर पर अब अमेरिकी सेना के लिए AI और AR से लैस स्मार्ट हेडगियर यानी चश्मा और हेलमेट बना रही है, जिसे EagleEye प्रोजेक्ट नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में Meta अकेली नहीं है, बल्कि उसके साथ है डिफेंस टेक कंपनी Anduril Industries भी है, जिसे Palmer Luckey चला रहे हैं। यह वही पालमर हैं, जिन्होंने Oculus VR बनाया था और जिसे Meta (तब Facebook) ने खरीदा था।

Meta और Anduril की ये जोड़ी अब मिलकर एक ऐसा हाई-टेक सिस्टम बना रही है, जो भविष्य के युद्धों में अमेरिकी सैनिकों की आंख, दिमाग और कान की तरह काम करेगा। इसमें रियल-टाइम डेटा प्रोसेसिंग, ऑगमेंटेड रियलिटी विजुअल्स और स्मार्ट डिसिजन सपोर्ट शामिल होगा। यानी हेलमेट या चश्मा पहनते ही सैनिक को 360 डिग्री फील्ड डेटा, दुश्मनों की पोजिशन और AI से पावर्ड टैक्टिकल सजेशन्स रियल टाइम में मिल सकेंगे।

EagleEye सिर्फ एक हेडसेट नहीं बल्कि एक पूरी सोल्जर-सपोर्ट सिस्टम होगा। Anduril का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से प्राइवेट इन्वेस्टमेंट से फंडेड है, यानी अभी तक इस पर टैक्सपेयर्स का कोई बोझ नहीं है। लेकिन WSJ की रिपोर्ट बताती है कि Meta और Anduril ने अमेरिकी सेना के एक $100 मिलियन के कॉन्ट्रैक्ट के लिए भी संयुक्त प्रपोजल जमा किया है, जो Soldier Borne Mission Command Next नाम की एक इनिशिएटिव का हिस्सा है।

EagleEye सिस्टम में दो चीजें खास हैं, इसमें Anduril का Lattice AI प्लेटफॉर्म इंटीग्रेट किया जाएगा, जो युद्ध के मैदान से आने वाली तमाम इन्फॉर्मेशन को सैनिकों को तुरंत प्रोसेस करके दे सकता है और दूसरा, यह सिस्टम AR और VR का कॉम्बिनेशन होगा, यानी रियल वर्ल्ड और डिजिटल डेटा एक ही विजन में मिल जाएगा।

Palmer Luckey की वापसी भी इस प्रोजेक्ट का एक दिलचस्प एंगल है। उन्हें 2017 में Meta (तब Facebook) से निकाला गया था, लेकिन अब वही Meta उनके साथ मिलकर सेना के लिए सबसे बड़ा AR हेडसेट बना रही है। यह टेक्नोलॉजी अभी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले सालों में अमेरिकी सैनिक इस तरह के स्मार्ट गियर पहनकर मैदान में उतर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Meta EagleEye, Anduril Technologies
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »