Alibaba ने नया AI मॉडल किया लॉन्च, DeepSeek, ChatGPT और Llama को देगा टक्कर

Alibaba ने अपने AI मॉडल Qwen2.5 Max का एक नया वर्जन लॉन्च किया है।

Alibaba ने नया AI मॉडल किया लॉन्च, DeepSeek, ChatGPT और Llama को देगा टक्कर

Photo Credit: Unsplash/Igor Omilaev

AI मॉडल टेक्नोलॉजी में नई सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Alibaba ने अपने AI मॉडल Qwen2.5 Max का एक नया वर्जन लॉन्च किया है।
  • यह DeepSeek के AI, OpenAI के GPT-4o और Meta के Llama से बेहतर है।
  • हाल ही में ग्लोबल स्तर पर एआई के क्षेत्र में डीपसीक का एआई मॉडल आया है।
विज्ञापन
Alibaba ने अपने AI मॉडल Qwen2.5 Max का एक नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें दावा किया गया है कि यह DeepSeek के AI, OpenAI के GPT-4o और Meta के Llama से बेहतर काम करता है। चीनी टेक कंपनी के क्लाउड डिवीजन ने OpenAI और Meta के एडवांस ओपन-सोर्स एआई मॉडल का जिक्र करते हुए एक स्टेटमेंट में दावा किया कि Qwen 2.5-Max ने GPT-4o, DeepSeek-V3 और Llama-3.1-405B में लगभग बेहतर परफॉर्मेंस किया है।"

हाल ही में ग्लोबल स्तर पर एआई के क्षेत्र में डीपसीक का एआई मॉडल आया है, जिसके बाद इसकी घोषणा हुई है। 10 जनवरी को DeepSeek-V3 मॉडल पर बेस्ड DeepSeek के AI एसिस्टेंट और 20 जनवरी को इसके R1 मॉडल की रिलीज ने सिलिकॉन वैली को हिला कर रख दिया है,जिससे टेक शेयर्स में गिरावट आई।

DeepSeek-V3 के बारे में उसका कहना है कि यह OpenAI के GPT-4o जितना ही अच्छा है लेकिन काफी सस्ता है। Alibab द्वारा पेश किए गए Qwen 2.5 Max की शुरुआत DeepSeek को सीधी टक्कर देती है, जिसने हाल ही में एक और मॉडल R1 पेश किया।

DeepSeek लगभग 20 महीने पहले हांग्जो में शुरू हुआ, जो कि एआई के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उभरा है। जिसने कम लागत, हाई परफॉर्मेंस वाले मॉडल से ध्यान आकर्षित किया है। स्टार्टअप ने Alibaba, Tencent और Baidu जैसे खिलाड़ियों को अपने AI सिस्टम को बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।

बीते साल DeepSeek ने अपना V2 मॉडल पेश किया था, जिसने चीन के AI मार्केट में कीमतों में कटौती की शुरुआत कर दी। प्रति 1 मिलियन टोकन सिर्फ 1 युआन (11 रुपये) की कीमत वाला यह मॉडल ओपन-सोर्स था और अधिकतर कंपनियों के मुकाबले में काफी सस्ता था। इसके चलते Alibaba के क्लाउड डिवीजन को कुछ मॉडल पर अपनी कीमतें 97 प्रतिशत तक कम करनी पड़ीं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्लेयर्स को अपनी स्ट्रैटजी को फिर से बदलने पर मजबूर कर दिया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alibaba, AI model
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »