भारतीय ब्रांड XElectron ने अपने स्मार्ट प्रोजेक्टर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए नए iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि ये दोनों मॉडल होम एंटरटेनमेंट और वर्कस्पेस के लिए बेहतर ब्राइटनेस, ऑटो एडजस्ट फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ लाए गए हैं। नए XElectron iProjector 1 Plus की कीमत 15,990 रुपये रखी गई है, जबकि iProjector 2 Plus की कीमत 17,990 रुपय है। दोनों मॉडल Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को एक साल की वारंटी और ऑल इंडिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।
Portronics ने अपना नया स्मार्ट LED प्रोजेक्टर Beem 550 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर पोर्टेबल है और कंपनी का कहना है कि इसे केवल घर पर ही नहीं, बल्कि घर से बाहर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें नेटिव 1080p HD रिजॉल्यूशन और 6000 lumens ब्राइटनेस दी गई है। Portronics Beem 550 Smart LED Projector का प्राइस 9,999 रुपये है।
Amazon पर प्रोजेक्टर पर डिस्काउंट मिल रहा है। E GATE Atom 3X अमेजन पर 73 प्रतिशत छूट के बाद 5,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 21,990 रुपये है। WZATCO Yuva Go सेल के दौरान 4,999 रुपये में मिल रहा है। Zebronics Android Smart LED Projector अमेजन पर 14,999 रुपये के बजाय 67 प्रतिशत छूट के बाद 4,989 रुपये में लिस्ट किया गया है।
कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
LG की ओर से दो नए प्रोजेक्टर पेश किए गए हैं जो लाइफस्टाइल प्रोजेक्टर्स हैं। इनमें PF600U और CineBeam S को पेश किया गया है। PF600U एक फ्लोर लैम्प साइज का LED प्रोजेक्टर है जिसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। CineBeam S को सबसे छोटे 4K अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर के रूप में पेश किया गया है। इनकी प्राइसिंग का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Portronics ने अपना नया Beem 500 Smart LED प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह 120 डिग्री प्रोजेक्शन के साथ आता है। इसके खास फीचर्स में इसका 8K वीडियो सपोर्ट भी है। इसमें 6700 Lumens LED लैम्प का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह डस्ट फ्री, फुल सील्ड ऑप्टिकल इंजन के साथ आता है। इस पर स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट का कंटेंट सीधे स्ट्रीम किया जा सकता है। कीमत 23,999 रुपये है।
Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि खरीद के लिए Amazon India और Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है।