घर की दीवार को मूवी थिएटर में बदल देगा Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर, भारत में लॉन्च

Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर की कीमत भारत में 29,990 रुपये है, जिसे आप Amazon India, Portronics की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं।

घर की दीवार को मूवी थिएटर में बदल देगा Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर, भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Portronics Pico 10 Smart Music LED Projector में है 10W साउंड आउटपुट
  • डिवाइस में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मौजूद है
  • पोर्ट्रोनिक्स पिको 10 स्मार्ट प्रोजेक्टर Android 9.0 पर काम करता है
विज्ञापन
Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि खरीद के लिए Amazon India और Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है। यह डिवाइस आपकी घर की दीवार को मूवी थिएटर, गेमिंग ज़ोन व क्लासरूम में बदलने की क्षमता रखता है। खास बात यह है कि यह केवल प्रोजेक्टर ही नहीं है इसका इस्तेमाल स्पीकर के रूप में भी किया जा सकता है। यह Android 9.0 पर काम करता है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी भी मिलती है। Portronics Pico 10 स्मार्ट म्यूज़िक एलईडी प्रोजेक्टर में 5 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कि 10 वॉट का आउटपुट प्रदान करते हैं।
 

Portronics Pico 10 Smart Music LED Projector India price availability

Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर की कीमत भारत में 29,990 रुपये है, जिसे आप Amazon India, Portronics की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी इस डिवाइस पर 12 महीने तक की वॉरंटी भी प्रदान कर रही है। इस डिवाइस में सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है।
 
5ic39r3o

Photo Credit: portronics

Portronics Pico 10 Smart Music LED Projector specifications

Portronics Pico 10 Smart Music LED प्रोजेक्टर Android 9.0 पर काम करता है। इसमें 28 लुमेन एलईडी लैंप दिया गया है, जो कि क्रिस्टल-क्लियर 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान करता है। डिवाइस में 5 वॉट डुअल स्पीकर मौजूद हैं, जो कि 10 वॉट का साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। यह डिवाइस यूज़र्स को OTT प्लेटफॉर्म या फिर यूट्यूब पर अपना मनपसंदीदा कॉन्टेंट देखने की इज़ाजत देता है। प्रोजेक्टर के टॉप पर फुल फंक्शन कीपैड दिया गया है। हालांकि, इसमें रिमोट की सुविधा भी मिलती है।

जैसे कि हमने बताया यह केवल प्रोजेक्टर ही नहीं है इसका इस्तेमाल स्पीकर के रूप में भी किया जा सकता है। स्पीकर के रूप में इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको महज ब्लूटूथ ऑन करना होगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी और एचडीएमआई शामिल है। इसमें ऑटो या फिर मैनुअल कीस्टोन करेक्शन सपोर्ट मिलता है, जो कि दीवार या फिर स्क्रीन पर अलग-अलग एंगल में आपके लिए परफेक्ट डायमेंशन सुनिश्चित करता है।

डिवाइस में 5,200mAh रीचार्जेबल बैटरी मिलती है, जो कि 160 मिनट तक का रनटाइम प्रदान करती है। डिवाइस का डायमेंशन 14 x 7.8 x 7.8 cm और भार 1.2 किलोग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »