120 इंच बड़े 8K डिस्प्ले फीचर के साथ Portronics Beem 500 Smart LED प्रोजेक्टर लॉन्च, जानें कीमत

पोर्टेबल प्रोजेक्टर में कंपनी ने 16W के स्पीकर दिए हैं।

120 इंच बड़े 8K डिस्प्ले फीचर के साथ Portronics Beem 500 Smart LED प्रोजेक्टर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Portronics

Portronics Beem 500 Smart LED प्रोजेक्टर में 8K वीडियो सपोर्ट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह 120 डिग्री प्रोजेक्शन के साथ आता है।
  • इसमें Wi-Fi और Bluetooth की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • यह डस्ट फ्री, फुल सील्ड ऑप्टिकल इंजन के साथ आता है।
विज्ञापन
Portronics ने अपना नया स्मार्ट एलईडी पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह 120 डिग्री प्रोजेक्शन के साथ आता है। इसके खास फीचर्स में इसका 8K वीडियो सपोर्ट भी है। इसमें 6700 Lumens LED लैम्प का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह डस्ट फ्री, फुल सील्ड ऑप्टिकल इंजन के साथ आता है। इसमें 120 इंच तक डिस्प्ले साइज में पिक्चर का मजा लिया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह यूजर को होम थियेटर जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Portronics Beem 500 Smart LED Portable Projector price

Portronics Beem 500 Smart Projector को कंपनी ने भारत में 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है जबकि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस 39,999 रुपये बताया गया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा यह Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Portronics Beem 500 Smart LED Portable Projector specifications

Portronics Beem 500 प्रोजेक्टर एक पोर्टेबल डिवाइस है। यह 120 डिग्री प्रोजेक्शन के साथ आता है। इसमें 8K Ultra HD क्वालिटी में कंटेंट देखा जा सकता है। प्रोजेक्टर में 6700 Lumens LED लैम्प का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह डस्ट फ्री, फुल सील्ड ऑप्टिकल इंजन के साथ आता है। कंपनी इसमें कनेक्टिविटी की पूरी सुविधा दी है और इस पर स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट का कंटेंट सीधे स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें प्री-लोडेड OTT ऐप्स का एक्सेस भी यूजर को मिलता है। 

पोर्टेबल प्रोजेक्टर में कंपनी ने 16W स्पीकर दिए हैं। इसमें Wi-Fi और Bluetooth की कनेक्टिविटी दी गई है। इसे एक्सटर्नल स्पीकर या हेडफोन्स के साथ भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। अन्य ऑप्शंस में HDMI, USB और Ethernet पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा AUX आउटपुट भी इसमें मिल जाता है। इसमें इंटेलिजेंट स्क्रीन अलाइनमेंट फीचर मिल जाता है जिससे यह स्क्रीन को खुद ही एक परफेक्ट व्यू में एडजस्ट कर लेता है। कंपनी ने इसके साथ वॉयस सपोर्ट वाला रिमोट भी दिया है। यूजर इसमें माइक की मदद से सीधे बोलकर ही कंटेंट को सर्च कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »