बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन

Samsung ने CinemaCon 2026 में 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन लॉन्च किया है, जो बड़े प्रीमियम थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन लॉन्च की
  • स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाने का मॉड्यूलर सपोर्ट मिलता है
  • 4K, 120Hz और HDR के साथ प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा
विज्ञापन

Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx (ICD मॉडल) सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर (करीब 46 फीट) स्क्रीन साइज पेश किया है। यह नया स्टैंडर्ड खास तौर पर Premium Large Format (PLF) थिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद थिएटर स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना और इंडस्ट्री में बढ़ते बड़े स्क्रीन ट्रेंड को सपोर्ट करना है। इस नए साइज के साथ अब दर्शकों को पहले से ज्यादा इमर्सिव और बड़े विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकते हैं।

Samsung के मुताबिक, नया 14 मीटर मॉडल मौजूदा 5 मीटर और 10 मीटर Onyx स्क्रीन के ऊपर एक बड़ा अपग्रेड है। Samsung का कहना है कि इसमें वही पिक्चर क्वालिटी और रिलायबिलिटी दी गई है जो पहले के मॉडल्स में मिलती थी, लेकिन अब इसे बड़े स्केल पर ऑप्टिमाइज किया गया है। खास बात यह है कि थिएटर ऑपरेटर्स जरूरत के हिसाब से LED कैबिनेट जोड़कर स्क्रीन को 20 मीटर तक भी बढ़ा सकते हैं, जिससे फ्लोर-टू-सीलिंग डिस्प्ले तैयार किया जा सकता है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह नया Onyx मॉडल 3mm पिक्सल पिच के साथ आता है, जिससे बड़े स्क्रीन पर भी इमेज क्लैरिटी बनी रहती है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जो फास्ट कंटेंट में स्मूथ मोशन देता है। ब्राइटनेस के मामले में यह 300 निट्स तक जा सकता है, जो पारंपरिक सिनेमा प्रोजेक्शन से करीब छह गुना ज्यादा बताया जा रहा है। साथ ही, यह 100% कलर वॉल्यूम और इनफिनिट कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आता है, जिससे डार्क सीन में भी डिटेल्स बनी रहती हैं।

यह प्लेटफॉर्म DCI-सर्टिफाइड सिनेमा LED डिस्प्ले है और यह 2.39:1 (स्कोप) और 1.85:1 (फ्लैट) दोनों एस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह पारंपरिक प्रोजेक्टर की तरह एम्बिएंट लाइट पर ज्यादा निर्भर नहीं रहता, जिससे थिएटर्स में अलग-अलग तरह के कंटेंट दिखाना आसान हो जाता है। इसमें लाइव स्पोर्ट्स, कॉन्सर्ट, गेमिंग इवेंट्स और कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन जैसे यूज केस भी शामिल हैं।

मैनेजमेंट के लिहाज से भी Onyx प्लेटफॉर्म को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड हार्डवेयर के साथ कंपैटिबल बनाया गया है। यह Dolby और GDC जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ काम करता है, जिससे थिएटर ऑपरेशन्स और कंटेंट डिलीवरी आसान हो जाती है। इससे थिएटर मालिकों को रोजमर्रा के मैनेजमेंट में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकती है।

ग्लोबल लेवल पर भी Onyx स्क्रीन की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हाल ही में Pathé ने मोरक्को के रबात में Pathé Dar Essalam में इसका इस्तेमाल किया है, जहां चारों ऑडिटोरियम में अलग-अलग साइज के Onyx डिस्प्ले लगाए गए हैं। Pathé के पास फिलहाल यूरोप में सबसे ज्यादा Samsung सिनेमा LED स्क्रीन हैं, जो इस टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »