Lawsuit

Lawsuit - ख़बरें

  • आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
    Netflix के खिलाफ अमेरिका के टेक्सास राज्य में केस दर्ज किया गया है। टेक्सास अटॉर्नी जनरल Ken Paxton ने आरोप लगाया है कि कंपनी यूजर्स और बच्चों का डेटा उनकी जानकारी के बिना इकट्ठा कर रही थी। शिकायत में कहा गया है कि Netflix यूजर्स की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा था और auto-play जैसे फीचर्स की मदद से लोगों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने कंपनी पर डेटा प्रोसेसिंग और टार्गेटेड एडवर्टाइजमेंट के लिए जानकारी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हालांकि Netflix ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।
  • Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
    Elon Musk ने OpenAI के ChatGPT को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह AI चैटबॉट बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता। यह बयान कनाडा में हुई एक स्कूल शूटिंग के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप है कि संदिग्ध हमलावर ने घटना से पहले ChatGPT के साथ कई बातचीत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चैट्स को OpenAI के सिस्टम ने फ्लैग किया था, लेकिन कंपनी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस मामले के बाद AI चैटबॉट्स की जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
  • वॉयस असिस्टेंट बना जासूस? नहीं मानी गलती, लेकिन फिर भी 623 करोड़ का जुर्माना भरेगा Google
    Google ने अपने वॉयस असिस्टेंट से जुड़े एक प्राइवेसी मामले को निपटाने के लिए 68 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट करने पर सहमति जताई है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस में आरोप लगाया गया था कि Google Assistant बिना यूजर्स की अनुमति के उनकी बातचीत रिकॉर्ड करता था और उस डेटा का इस्तेमाल विज्ञापनों सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया। हालांकि, कंपनी ने सेटलमेंट में किसी भी तरह की गलती स्वीकार नहीं की है। यह मामला “false accepts” से जुड़ा था, जहां असिस्टेंट बिना वेक वर्ड के एक्टिव होने के आरोपों के घेरे में था।
  • Apple के लिए खतरे का सिग्नल! कोई कर रहा था चिप सीक्रेट लीक, TSMC ने लिया एक्शन
    TSMC, जो Apple की प्रमुख चिप निर्माता है, ने हाल ही में खुलासा किया है कि कुछ कर्मचारियों ने कंपनी की नई 2 nanometer चिप टेक्नोलॉजी की प्राइवेसी डिटेल्स लीक करने की कोशिश की। यह वही तकनीक है जिसे अगले iPhone 18 मॉडल में इस्तेमाल होने वाले A20 प्रोसेसर के लिए डेवलप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि TSMC ने आरोपी कर्मचारियों को तुरंत नौकरी से हटाकर ताइवान की न्यायपालिका में मामला दर्ज कराया गया है।
  • Apple को मिली 'Apple' नाम की टक्कर, अब कोर्ट में होगा मुकाबला!
    अचानक Apple नाम को लेकर एक विचित्र कानूनी लड़ाई सामने आई है, जिसमें खुद Apple Inc. ने एक मूवी थिएटर चेन का मुकदमा कर दिया है। हां, आपने सही पढ़ा - Apple Cinemas नाम की एक छोटी थियेटर चेन के खिलाफ क्यूपरटीनो के टेक जायंट ने ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस फाइल किया है। ये मामला उस समय गर्मा हो गया जब Apple Cinemas ने सैम फ्रांसिस्को में एक नया थिएटर खोला, जो Apple के हेडक्वार्टर क्यूपरटीनो के ठीक नजदीक है।
  • Apple ने इस पॉपुलर YouTuber पर ठोका केस, लीक के लिए जासूसी के लगाए आरोप!
    Apple ने पॉपुलर टेक YouTuber Jon Prosser और उनके साथी Michael Ramacciotti पर फेडरल लेवल पर मुकदमा कर दिया है। आरोप है कि इन दोनों ने Apple के एक प्रोटोटाइप iPhone तक अवैध रूप से पहुंच हासिल की और iOS 26 के इंटरफेस और फीचर्स लीक किए। इस केस में Apple ने कथित तौर पर कहा है कि Prosser को इन लीक के लिए एक तरह की डील ऑफर की गई थी और उन्होंने जानबूझकर ऐसी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर पब्लिश किया, जो कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स थे।
  • Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को लेकर Apple पर हुआ केस, जानें पूरा मामला
    Apple के मार्केटिंग कैंपेन ने एक दमदार उम्मीद पैदा की थी कि iPhone 16 सीरीज के रिलीज होने पर AI बेस्ड Siri अपग्रेड समेत Apple इंटेलिजेंस फीचर्स उपलब्ध होंगे। हालांकि, इनमें से कई फीचर्स देरी से उपलब्ध हुए और कुछ अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। केस में आरोप लगाया गया है कि Apple ने सेल्स बढ़ाने के लिए जानबूझकर इन कैपेसिटी को प्रमोट दिया, जिससे ग्राहकों को नहीं मिलीं।
  • Apple पर लगा जासूसी का आरोप, यूजर्स को देगी Rs 815 करोड़ का मुआवजा!
    Apple पर जासूसी का आरोप लगा है। जिसके चलते कंपनी अब इस मामले की सेटलमेंट करने के लिए तैयार हो गई है। मामले के तहत Apple को 95 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा। Apple पर आरोप था कि कंपनी Siri के माध्यम से बिना अनुमति के, यूजर्स की बातचीत सुनती है, और जिसके लिए उसने Siri को गुप्त तरीके से एक्टिवेट किया।
  • इस TV कंपनी ने किया था झूठा दावा, अब ग्राहकों को वापस देंगे 30 लाख डॉलर!
    ग्राहकों को भटकाने के और भी कई मार्केटिंग ट्रिक्स होती है, जिसमें किसी फीचर का गलत नाम से प्रचार किया जाता है। उदाहरण के लिए मोशन स्मूथिंग फीचर को "इफेक्टिव रिफ्रेश रेट" बताना। इस तरह के फीचर, डिस्प्ले में दिखाई देने वाले मोशन ब्लर को कम करने का काम करते हैं, लेकिन ये हाई रिफ्रेश रेट से बिल्कुल अलग है। 
  • Facebook, Instagram की मूल कंपनी Meta पर लगा 550 मिलियन यूरो का केस, जानें क्या है वजह?
    मुकदमे में तर्क दिया गया है कि मेटा के कार्यों के चलते विज्ञापन मार्केट में अनुचित प्रतिस्पर्धा हुई। "अवैध रूप से प्राप्त" डेटा से मिले परसनलाइज्ड विज्ञापनों की पेशकश करके, अमेरिकी तकनीकी दिग्गज ने यूरोपीय संघ के डेटा प्राइवेसी कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त किया।
  • वकील बनकर ‘फंसा’ रोबोट! अमेरिका में हुआ केस, दलील- रोबोट के पास नहीं है लॉ की डिग्री
    शिकागो बेस्‍ड लॉ फर्म एडल्सन (Edelson) ने 3 मार्च को एक मुकदमा दायर किया है। कहा गया है कि ‘रोबोट लॉयर’ बिना कानून की डिग्री के लिए अपना काम कर रहा है।
  • Elon Musk ने फिर बेचे 5.5 खरब रुपये के Tesla शेयर
    Twitter के साथ हुई डील को फाइनेंस करने के लिए मस्क ने अप्रैल में कंपनी के 8.5 बिलियन डॉलर के शेयर्स को बेचा था
  • एलन मस्‍क की Tesla पर कर्मचारियों से नस्‍लीय भेदभाव का आरोप, मुकदमा दायर
    इस मुकदमे की डिटेल अभी तक रिलीज नहीं की गई है। टेस्ला ने भी तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया है।
  • PUBG की क्राफ्टन ने ‘फ्री फायर’ बनाने वाली गरेना और Apple-Google पर किया केस
    क्राफ्टन ने आरोप लगाया है कि गरेना ने बैटल रॉयल गेम ‘फ्री फायर’ और ‘फ्री फायर मैक्स’ में PUBG : Battlegrounds की नकल की है।
  • Google के CEO सुंदर पिचाई से हो सकती है पूछताछ, प्राइवेसी में दखल का है आरोप
    यूजर ने आरोप लगाया है कि उनके इंटरनेट इस्‍तेमाल को गूगल ने अवैध तरीके से ‘Incognito’ ब्राउजिंग मोड में ट्रैक किया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »