Elon Musk ने फिर बेचे 5.5 खरब रुपये के Tesla शेयर

रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने टेस्ला के 6.9 मिलियन शेयर यानि कि लगभग 70 लाख शेयर्स को सेल कर दिया है।

Elon Musk ने फिर बेचे 5.5 खरब रुपये के Tesla शेयर

Tesla के CEO एलन मस्क ने कथित तौर पर कंपनी के शेयर का बड़ा हिस्सा सेल किया है।

ख़ास बातें
  • मस्क ने ये शेयर बीते शुक्रवार से मंगलवार के बीच सेल किए हैं
  • पिछले 10 महीनों में मस्क ने Tesla के 32 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं
  • 2022 के Q2 में वित्तीय घाटे के लिए Twitter ने मस्क को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
अरबपति Elon Musk ने जब से Twitter के साथ डील करने की बात कही है, वह किसी न किसी बयान या खबर को लेकर चर्चा में हैं। डील अभी अधर में अटकी हुई है जिस पर कोई भी फैसला नहीं किया जा सका है। इस बीच खबर आई है कि Tesla के मालिक मस्क ने कंपनी ने शेयरों को बड़ी संख्या में बेच दिया है। इनकी कीमत 7 बिलियन डॉलर यानि कि लगभग 5.5 खरब रुपये बताई जा रही है। 

Tesla के CEO एलन मस्क ने कथित तौर पर कंपनी के शेयर का बड़ा हिस्सा सेल किया है। The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने टेस्ला के 6.9 मिलियन शेयर यानि कि लगभग 70 लाख शेयर्स को सेल कर दिया है। मस्क टेस्ला के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे, लेकिन अब उनके पास कंपनी में केवल 15 प्रतिशत शेयर बचे हैं। ट्विटर के साथ मस्क की डील अभी भी अधर में लटकी हुई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने ये शेयर बीते शुक्रवार से मंगलवार के बीच सेल किए हैं। डील को लेकर मस्क और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जो विवाद चल रहा है उसने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। Twitter को साल की दूसरी तिमाही में जो नुकसान हुआ है, उसके लिए इसने मस्क को दोषी ठहराया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब मस्क ने टेस्ला के शेयर्स को बेचा है। पिछले 10 महीनों में, अरबपति मस्क ने EV बनाने वाली Tesla के 32 बिलियन डॉलर की कीमत के शेयर्स को सेल कर दिया है। Twitter के साथ हुई डील को फाइनेंस करने के लिए मस्क ने अप्रैल में कंपनी के 8.5 बिलियन डॉलर के शेयर्स को बेचा था। लेटेस्ट शेयर सेल से पहले मस्क ने कहा था कि अब इसके आगे वह टेस्ला के शेयर्स को नहीं बेचेंगे। 

जब से मस्क ने डील को होल्ड किया है, तब से ही सोशल मीडिया साइट ट्विटर और मस्क के बीच तनाव बना हुआ है। 2022 की दूसरी तिमाही में ट्विटर को नुकसान हुआ है। इस वित्तीय घाटे के लिए ट्विटर ने मस्क को ही जिम्मेदार ठहराया है। वर्तमान में मस्क के पास ट्विटर के 9% शेयर हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »