PUBG की क्राफ्टन ने ‘फ्री फायर’ बनाने वाली गरेना और Apple-Google पर किया केस

क्राफ्टन ने Google पर YouTube में ऐसे वीडियो होस्ट करने का भी आरोप लगाया है, जो गरेना के फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के गेमप्ले को दिखाते हैं।

PUBG की क्राफ्टन ने ‘फ्री फायर’ बनाने वाली गरेना और Apple-Google पर किया केस

Photo Credit: Garena International

क्राफ्टन ने कहा है कि गरेना ने दो गेम से सेल से ‘सैकड़ों मिलियन डॉलर’ कमाए हैं। ऐपल और Google ने भी इन गेम्‍स का डिस्ट्रिब्‍यूशन करके अच्‍छी कमाई की है।

ख़ास बातें
  • आरोप है कि गरेना ने साल 2017 में सिंगापुर में एक गेम बेचा था
  • कहा जाता है कि उसने PUBG: Battlegrounds की नकल की थी
  • गरेना ने दो गेम से सेल से ‘सैकड़ों मिलियन डॉलर’ कमाए हैं
विज्ञापन
पबजी (PUBG) गेम की डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने गरेना, ऐपल और गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। क्राफ्टन ने आरोप लगाया है कि गरेना ने बैटल रॉयल गेम ‘फ्री फायर' और ‘फ्री फायर मैक्स' में PUBG : Battlegrounds की नकल की है। क्राफ्टन ने Google पर YouTube में ऐसे वीडियो होस्ट करने का भी आरोप लगाया है, जो गरेना के फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के गेमप्ले को दिखाते हैं। The Verge द्वारा शेयर की गई शिकायत के अनुसार, क्राफ्टन ने फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स गेम की डेवलपर गरेना के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 

क्राफ्टन ने आरोप लगाया है कि गरेना ने उसके पॉपुलर बैटल रॉयल टाइटल की नकल की है। क्राफ्टन ने कहा है कि गरेना ने दो गेम से सेल से ‘सैकड़ों मिलियन डॉलर' कमाए हैं। ऐपल और Google ने भी इन गेम्‍स का डिस्ट्रिब्‍यूशन करके अच्‍छी कमाई की है। दोनों ऐप अभी भी ऐपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड हैं।

क्राफ्टन का दावा है कि उसने 21 दिसंबर को फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के खिलाफ ऐक्‍शन लिया था। सबसे पहले गरेना को फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स को रोकने के लिए कहा गया था। गरेना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। क्राफ्टन ने Apple और Google से भी उनके प्लेटफॉर्म पर दोनों गेमों को डिस्ट्रिब्‍यूट नहीं करने को कहा था। लेकिन ये दोनों गेम अभी भी ऐप स्टोर पर लिस्‍टेड हैं। 

YouTube को भी उसके प्लेटफॉर्म से कई वीडियो हटाने के लिए कहा गया था। ये वीडियो भी अभी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। 

मुकदमे में यह भी उल्लेख किया गया है कि गरेना ने साल 2017 में सिंगापुर में एक गेम बेचा था। इसके बारे में कहा जाता है कि उसने PUBG: Battlegrounds की नकल की थी। क्राफ्टन ने उल्लेख किया है कि दावों का निपटारा होने के दौरान दोनों गेमिंग डेवलपर्स के बीच कोई लाइसेंसिंग समझौता नहीं था।

The Verge के साथ शेयर किए गए Sensor Tower के आंकड़ों के अनुसार, फ्री फायर ने 2021 में 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,153 करोड़ रुपये) प्‍लेयर स्‍पेंडिंग से कमाए हैं, जो कि साल-दर-साल 48 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी अवधि के दौरान क्राफ्टन ने 2.98 बिलियन डॉलर (लगभग 22,087 करोड़ रुपये) की कमाई की, जो  साल-दर-साल सिर्फ 7 फीसदी की बढ़ोतरी थी। इस डेटा में बताया गया था कि फ्री फायर गेम पॉपुलैरिटी और कमाई के मामले में PUBG के करीब पहुंच रहा था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »