Tesla ग्राहकों को जुर्माने के रूप में मिलेंगे 16,000 डॉलर, जानिएं वजह

जून 2019 में जिन लोगों ने साल 2013 और 2015 के बीच बनी टेस्ला के मॉडल-एस की कार खरीदी उनमें एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अचानक से ही कार की किलोमीटर रेंज और बैटरी कैपेसिटी दोनों कम हो गईं।

Tesla ग्राहकों को जुर्माने के रूप में मिलेंगे 16,000 डॉलर, जानिएं वजह

टेस्ला ने नॉर्वे में लगभग 10 हजार Model S कारों की बिक्री की थी।

ख़ास बातें
  • 2013 और 2015 के बीच बनी टेस्ला के मॉडल-एस की कारों में थी समस्या
  • सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आने लगी थी कार रेंज में कमी
  • टेस्ला को जुर्माने के भुगतान के लिए मिला 31 मई 2021 तक का समय
विज्ञापन
टेस्ला को अपनी कारों में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद चार्जिंग स्पीड कम करने और बैटरी कैपेसिटी को घटाने के मामले में दोषी पाया गया है। नॉर्वे की एक कोर्ट ने यह फैसला दिया। लगभग 30 कार मालिकों ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में एक शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कंपनी पर आरोप था कि उसने 2019 में सॉफ्टवेअर अपडेट के बाद कार की बैटरी लाइफ और इसकी चार्जिंग स्पीड को भी कम कर दिया। कोर्ट ने कार कंपनी टेस्ला को जुर्माने के रूप में $16,000 (लगभग 11.65 लाख रुपये) का भुगतान हर प्रभावित उपभोक्ता को करने को कहा।

जून 2019 में जिन लोगों ने साल 2013 और 2015 के बीच बनी टेस्ला के मॉडल-एस की कार खरीदी उनमें एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अचानक से ही कार की किलोमीटर रेंज और बैटरी कैपेसिटी दोनों कम हो गईं। उसके बाद कंपनी ने कहा कि ऐसा बैटरी की सुरक्षा और उसकी दीर्घकालिकता को बढाने के लिए किया गया है। 16.1 और 16.2 सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इन वाहनों में यह समस्या आनी शुरू हो गई थी।

नॉर्वे के न्यूज आउटलेट Nettavisen के मुताबिक टेस्ला ने नॉर्वे में लगभग 10 हजार Model S कारों की बिक्री की थी। इसलिए टेस्ला के लिए नॉर्वे की कोर्ट की ओर से कंपनी के खिलाफ आया ये फैसला काफी महंगा साबित हुआ है। यह फैसला 17 मई को सुनाया गया। टेस्ला को जुर्माने का भुगतान 31 मई तक करने को कहा गया है अथवा 17 जून तक दोबारा केस अपील करने को कहा गया है।

Electrek ने 2019 में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद टेस्ला कार मालिकों को कार रेंज में कमी होने की समस्या सामने आ रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2016 में जो मॉडल रोक दिए गए उनमें से केवल Model S और Model X ही इस सॉफ्टवेयर अपडेट से प्रभावित हुए थे।

Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला के खिलाफ इसी तरह के मुकदमे और भी कई जगह दायर किए गए हैं। 2019 में ही सामूहिक कार्रवाई का एक मुकदमा नॉर्थ कैलीफोर्निया में दायर किया गया था। इसमें कहा गया था कि सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद पुराने कार मॉडल्स की रेंज 40 मील तक कम हो गई। इस शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि टेस्ला ने उपभोक्ताओं के प्रति समाधान, रिपेयर और बैटरी रिप्लेस करने जैसे कानूनी दायित्वों से बचने के लिए सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ भी की थी।

अब टेस्ला के पास नॉर्वे में इस फैसले के खिलाफ अपील दर्ज करवाने के लिए कुछ हफ्तों का समय शेष है। यदि टेस्ला नॉर्वे कोर्ट के इस फैसले को चुनौती नहीं देती है तो कंपनी को लगभग 160 मिलियन डॉलर (लगभग 1,160 करोड़ रुपये) नुकसानों की भरपाई में देने होंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »