Apple को मिली 'Apple' नाम की टक्कर, अब कोर्ट में होगा मुकाबला!

Apple की शिकायत के मुताबिक, Apple Cinemas ने जानबूझकर अपना नाम चुना ताकि उपभोक्ता यह समझें कि यह Apple Inc. की कंपनी है या उसके साथ किसी न किसी रूप से जुड़ी है।

Apple को मिली 'Apple' नाम की टक्कर, अब कोर्ट में होगा मुकाबला!

Photo Credit: Apple

Apple Cinemas आने वाले समय में 100 ब्रांच खोलने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • Apple ने Apple Cinemas पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस फाइल किया
  • कोर्ट में होगी टेक और थिएटर की भिड़ंत
  • Apple चाहता है नाम बदल दे थिएटर चेन
विज्ञापन

अचानक Apple नाम को लेकर एक विचित्र कानूनी लड़ाई सामने आई है, जिसमें खुद Apple Inc. ने एक मूवी थिएटर चेन का मुकदमा कर दिया है। हां, आपने सही पढ़ा - Apple Cinemas नाम की एक छोटी थियेटर चेन के खिलाफ क्यूपरटीनो के टेक जायंट ने ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस फाइल किया है। ये मामला उस समय गर्मा हो गया जब Apple Cinemas ने सैम फ्रांसिस्को में एक नया थिएटर खोला, जो Apple के हेडक्वार्टर क्यूपरटीनो के ठीक नजदीक है।

Macrumors की रिपोर्ट बताती है कि Apple की शिकायत के मुताबिक, Apple Cinemas ने जानबूझकर अपना नाम चुना ताकि उपभोक्ता यह समझें कि यह Apple Inc. की कंपनी है या उसके साथ किसी न किसी रूप से जुड़ी है। शुरुआत में यह चेन मैसाचुसेट्स में छोटी थी, लेकिन अब कंपनी कथित तौर पर 100 ब्रांच खोलने की योजना बना रही है। Apple ने USPTO से पहले ही अपनी ट्रेडमार्क एप्लिकेशन को रिजेक्ट होने का हवाला दिया है और एक सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस के बावजूद Apple Cinemas ने अपना नाम नहीं बदला।

ऐसा प्रतीत होती है कि Apple Cinemas की पहले से प्लान हुई एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी, खासकर Apple के खुद के स्टोर और HQ के पास, ने टेक कंपनी Apple को मजबूर कर दिया कि वह अपने ब्रांड की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाए। Apple का कहना है कि ये नाम को लेकर कंफ्यूजन पैदा कर रहे हैं, खासकर जब Apple अब Apple TV+ और फिल्मों की प्रोडक्शन में भी गहराई से शामिल है। Apple का केस यह दिखाता है कि कंपनी सिर्फ टेक ही नहीं, बल्कि अपने ब्रांड व पहचान को लेकर काफी गंभीर है।

Apple ने अदालत से यह मांग की है कि Apple Cinemas नाम का यूज रोका जाए और साथ ही मौद्रिक क्षति भी दी जाए। यदि अदालत Apple का पक्ष लेती है, तो Apple Cinemas को अपना नाम बदलना पड़ सकता है और कानूनी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

यह पहली बार नहीं है कि Apple ने किसी कंपनी पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस फाइल किया हो। Beatles की कंपनी Apple Corps से विवाद, पेरिस में Apple पिक्चर का ट्रेडमार्क और कई अन्य मामलों में Apple ने कड़ी कानूनी लड़ाई लड़ी है।

Apple ने Apple Cinemas पर केस क्यों किया है?

Apple का कहना है कि Apple Cinemas नाम उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है और ब्रांड को नुकसान पहुंचाता है।

क्या Apple Cinemas, Apple कंपनी से जुड़ा है?

नहीं, Apple Cinemas का Apple Inc. से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक अलग मूवी थिएटर चेन है।

मुकदमे में Apple क्या चाहता है?

Apple चाहता है कि Apple Cinemas अपना नाम बदले और नुकसान की भरपाई करे।

क्या Apple पहले भी ऐसे ट्रेडमार्क केस कर चुका है?

हां, Apple कई बार अपने नाम और लोगो को लेकर ट्रेडमार्क मुकदमे कर चुका है।

इस केस का अगला कदम क्या होगा?

अब मामला कोर्ट में है। जज तय करेंगे कि Apple Cinemas को नाम बदलना पड़ेगा या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Cinemas, Apple lawsuit
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »