Kia Electric

Kia Electric - ख़बरें

  • Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
    Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये में मिलेगा। SUV को 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 443KM और 526KM तक की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करते हैं। इसमें Level 2 ADAS, 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, 100kW DC फास्ट चार्जिंग, 15 साल की बैटरी वारंटी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी।
  • Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
    Syros EV में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 5 इंच का डिस्प्ले है। इस इलेक्ट्रिक SUV में Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। इसमें वायरलेस चार्जर, 8-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम है। Syros EV में स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वेंटीलेटेड रियर सीट्स के साथ पावर्ड और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स हैं।
  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs ने सेल्स में Hyundai और Kia को पीछे छोड़ा
    कंपनी की VF6 और VF7 के प्राइसेज 16.49 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में यह प्राइस रेंज कॉम्पिटिटिव मानी जाती है। VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF की लगभग 500 किलोमीटर की है। VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा मोटर्स और ह्यंडुई को कड़ी टक्कर दे सकती है।
  • Kia ला रही है Tata Punch EV, MG Windsor EV की राइवल! लीक हुई Syros EV की फोटोज
    Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, भारी लॉस के बाद Hyundai, Kia ने बेची बड़ी हिस्सेदारी
    मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लॉस बढ़कर लगभग 870 करोड़ रुपये होने के बाद इसके शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है। Ola Electric को दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनियों Hyundai Motor और Kia ने भी झटका दिया है। वित्तीय मुश्किलों के साथ ही रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना कर रही इस कंपनी में Hyundai और Kia ने लगभग 13.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की है।
  • Kia EV9, Kia Carnival लग्जरी MPV आज भारत में लॉन्च: जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और पावर
    Kia आज भारतीय बाजार में नई Kia Carnival लग्जरी एमपीवी और Kia EV9 लग्जरी एसयूवी को पेश करने वाला है। Kia Carnival की एक्स शोरू कीमत 50 लाख रुपये के करीब होगी। वहीं Kia EV9 की एक्स शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये होगी। Kia Carnival में स्मार्टस्ट्रीम 2.2 लीटर इन लाइन 4 सिलेंडर E-VGT CRDi इंजन मिलेगा जो कि 193PS की पावर और 441Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड होगी। Kia ने EV9 में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) के साथ ड्यूल मोटर दी है।
  • Kia ने EV6 इलेक्ट्रिक कार की भारत में बिकी 1,138 यूनिट्स को वापस सर्विस सेंटर बुलाया, पाई गई ये गंभीर समस्या
    Kia का कहना है कि कंपनी बेहतर ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बनाए रखने के लिए प्रभावित EV6 मॉडल पर इंटिग्रेटिड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है।
  • भारत में सबसे बड़ा IPO ला सकती है Hyundai Motor, 3 अरब डॉलर जुटाने की योजना
    ह्यंडई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • Kia ने पहली छमाही में बेची 1.26 लाख से ज्यादा यूनिट्स, Sonet और Seltos की ज्यादा डिमांड
    Kia की फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Kia के एक्सपोर्ट में Sonet की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत और Carens की सात प्रतिशत की है
  • Hyundai ने क्रेटा EV के लॉन्च से पहले Kona इलेक्ट्रिक को बंद किया!
    कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। कंपनी की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है
  • भारत में चार EV मॉडल्स लॉन्च करेगी Hyundai
    कंपनी की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है
  • Kia के मेड इन इंडिया व्हीकल्स का एक्सपोर्ट 2.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    पिछले महीने कंपनी की देश में सेल्स 3.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,500 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 18,766 यूनिट्स की सेल्स की थी
  • Tata Motors की Harrier EV को लॉन्च करने की तैयारी, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    Harrier का प्राइस 15 लाख रुपये से 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह फाइव सीटर SUV है जिसका मुकाबला Hyundai की Creta और Kia Seltos जैसी SUV से होता है
  • सिंगल चार्ज में 600 किमी रेंज वाली Kia SUV EV3 पेश, जानें फीचर्स
    रेंज की बात करें तो नई Kia EV3 ईवी सिंगल चार्ज में 600 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »