Irctc Ticket Booking

Irctc Ticket Booking - ख़बरें

  • एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जा सकती है। जयपुर में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र ने IRCTC वेबसाइट पर Captcha समस्या का मुद्दा उठाया, जिसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में पूछा। लंबे समय से IRCTC यूजर्स वेबसाइट क्रैश, OTP में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। नई वेबसाइट से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
  • ट्रेन टिकट बुक करने पर 3% का डिस्काउंट, यहांं से करें बुक
    रेलवे मंत्रालय ने डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए RailOne ऐप यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अब अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट खरीदने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी, चाहे पेमेंट किसी भी डिजिटल मोड से किया जाए। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा। अभी तक यह फायदा सिर्फ R-wallet से पेमेंट करने पर ही मिलता था। मंत्रालय ने CRIS को ऐप में जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का मानना है कि इससे डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा।
  • दिवाली या छठ पर तत्काल टिकट ऐसे करें बुक, मिनटों में होगा आपका काम
    RailOne एक सरकारी ऐप है, जिसके जरिए आप IRCTC से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड की जा सकती है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है, जिसके जरिए काफी आसान और तेजी से टिकट बुक की जा सकती है। IRCTC की वेबसाइट स्टेप बाय स्टेप काम करती है, जिसमें काफी समय लगता है, वहीं यह ऐप काफी तेजी से काम कर सकती है।
  • Indian Railway Train Ticket Rules Changed: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे टिकट बुकिंग के नियम, पहले 15 मिनट में बिना आधार नहीं कर पाएंगे टिकट बुक
    नए नियम के तहत किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट के दौरान जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों के पास आधार वेरिफाईड IRCTC अकाउंट होना जरूरी होगा। आपको बता दें कि पहले यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू होता था और अब इसे जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू किया जा रहा है।
  • अब 15 मिनट पहले भी मिल जाएगी Vande Bharat की टिकट! जानें बुकिंग करने का पूरा प्रोसेस
    अब चुनिंदा Vande Bharat Express ट्रेनों में आप अपनी बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने से 15 मिनट पहले तक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन रेलवे ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में बदलाव किए हैं, ताकि खाली पड़ी सीटें रियल-टाइम में करंट बुकिंग के लिए दिखें और ऑक्यूपेंसी बेहतर हो। फिलहाल यह सुविधा सदर्न रेलवे जोन की कुछ Vande Bharat ट्रेनों पर लागू हुई है और आगे रिस्पॉन्स के आधार पर एक्सपैंड हो सकती है। 
  • सस्‍ते में बुक कराएं हवाई जहाज के टिकट, IRCTC दे रहा खास ऑफर, जानें डिटेल्‍स
    Irctc flight booking offer : लोगों को फ्लाइट बुकिंग पर कोई कन्‍वीनियंस फीस (सुव‍िधा शुल्‍क) नहीं देनी होगी।
  • IRCTC की वेबसाइट को चकमा दे रहे थे ट्रैवल एजेंट! CBI ने 5 राज्‍यों में 12 जगहों पर मारा छापा
    आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए रेलवे के रिज्‍वर्ड ई-टिकटों की अवैध बिक्री से जुड़े एक मामले की जांच के तहत गुरुवार को 5 राज्यों में 12 जगहों पर छापेमारी की गई।
  • RailYatri ऐप पर डेटा लीक के लिए लगा जुर्माना, सिक्योरिटी उपायों के बाद किया रीस्टोर
    पिछले वर्ष दिसंबर में CERT-In की ओर से दी गई सूचना के बाद IRCTC ने रेलयात्री ऐप के खिलाफ कार्रवाई की थी
  • IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट भी होंगे बुक
    IRCTC ने अब रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और सरल व 'स्मार्ट' बनाने के लिए नया ई-वॉलेट उतारा है। इस वॉलेट का नाम 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' है।
  • IRCTC eWallet क्या है, जानें इसके बारे में
    आईआरसीटीसी ईवॉलेट एक स्कीम है जिसके तहत यूज़र आईआरसीटीसी के पास पहले से पैसे जमा करा सकते हैं। और टिकट बुक करते समय भुगतान के लिए आईआरसीटी वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के समय दूसरे भुगतान विकल्पों के साथ ही आईआरसीटी ईवॉलेट का विकल्प भी दिखाएगा। आईआरसीटीसी वॉलेट अकाउंट में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक का टॉप-अप किया जा सकता है।
  • आईआरसीटीसी पर भुगतान करना होगा आसान, जल्द आएगा 'बाय नाउ पे लेटर' फ़ीचर
    इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में रेलवे टिकट के लिए 'कैश ऑन डिलीवरी' लॉन्च की थी। अब आईआरसीटीसी टिकट खरीदने के लिए नया फ़ीचर लॉन्च करने के लिए तैयार है। जल्द ही आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदकर बाद में भुगतान कर सकेंगे। इस फ़ीचर के आने के बाद बुकिंग के समय परेशान करने वाली भुगतान प्रक्रिया से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
  • अब रेल टिकट के लिए पेटीएम करो
    पेटीएम अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने के लिए कई साझेदारी कर रही है। अब पेटीएम पर लोग आईआरसीटीसी डायरेक्ट के जरिए रेल टिकट भी बुक कर सकेंगे।

Irctc Ticket Booking - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »