• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IRCTC की वेबसाइट को चकमा दे रहे थे ट्रैवल एजेंट! CBI ने 5 राज्‍यों में 12 जगहों पर मारा छापा

IRCTC की वेबसाइट को चकमा दे रहे थे ट्रैवल एजेंट! CBI ने 5 राज्‍यों में 12 जगहों पर मारा छापा

सीबीआई की टीम ने यूपी, बिहार, गुजरात, एमपी और दिल्ली में ट्रैवल एजेंट्स के 12 ठिकानों पर कार्रवाई की।

IRCTC की वेबसाइट को चकमा दे रहे थे ट्रैवल एजेंट! CBI ने 5 राज्‍यों में 12 जगहों पर मारा छापा

ट्रैवल एजेंट कथित रूप से टिकट खरीदने के लिए मैन्युअल सिस्टम को दरकिनार कर रहे थे। ऐसा करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयरों का इस्‍तेमाल किया जा रहा था।

ख़ास बातें
  • सीबीआई ने की कार्रवाई
  • ट्रैवल एजेंट्स पर एक्‍शन
  • अवैध सॉफ्टवेयर का हो रहा था इस्‍तेमाल
विज्ञापन
रेलवे के टिकट ऑनलाइन बुक कराने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और ऐप बेहतर जरिया हैं, लेकिन सेंधमार इन्‍हें चकमा देने से भी बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों पर अब सीबीआई ने ऐक्‍शन लिया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए रेलवे के रिज्‍वर्ड ई-टिकटों की अवैध बिक्री से जुड़े एक मामले की जांच के तहत गुरुवार को 5 राज्यों में 12 जगहों पर छापेमारी की गई। सीबीआई की टीम ने यूपी, बिहार, गुजरात, एमपी और दिल्ली में ट्रैवल एजेंट्स के 12 ठिकानों पर कार्रवाई की। 1 मार्च 2021 को सीबीआई ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। 

एक न्‍यूज एजेंसी (IANS) की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान हैरान करने वाली जानकारी मिली। ट्रैवल एजेंट कथित रूप से टिकट खरीदने के लिए मैन्युअल सिस्टम को दरकिनार कर रहे थे। ऐसा करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयरों का इस्‍तेमाल किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि में शामिल एजेंटों की सीबीआई ने पहचान की और तलाशी अभियान भी चलाया। 

तलाशी में सीबीआई को डिजिटल डिवाइस, अवैध सॉफ्टवेयर इस्‍तेमाल करने वाले मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज और अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग करके पहले से बुक कराए गए पैसेंजर्स के टिकट समेत कई सामान मिला है। सीबीआई ने उस व्‍यक्ति‍ की भी पहचान कर ली है, जो एजेंटों को अवैध सॉफ्टवेयर बेच रहा था। 

गौरतलब है कि हर रोज करोड़ों की संख्‍या में जोग IRCTC की वेबसाइट और ऐप के जरिए टिकटों की बुकिंग कराते हैं। आईआरसीटीसी का पूरा नाम ‘इंडियन रेलवे के‍टरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन' है। भारतीय रेल के जरिए रोजाना करीब ढाई करोड़ लोग सफर करते हैं। त्‍योहारी सीजन में यह संख्‍या और बढ़ जाती है। हर रोज बड़ी संख्‍या में लोग आईआरसीटीसी की मदद से टिकट बुक कराते हैं। कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि उन्‍हें कई महीनों पहले टिकट बुक कराने पर भी कन्‍फर्म सीट नहीं मिलती।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »