IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट भी होंगे बुक

IRCTC ने अब रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और सरल व 'स्मार्ट' बनाने के लिए नया ई-वॉलेट उतारा है। इस वॉलेट का नाम 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' है।

IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट भी होंगे बुक

IRCTC के ई-वॉलेट से तत्काल टिकट

विज्ञापन
IRCTC ने अब रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और सरल व 'स्मार्ट' बनाने के लिए ई-वॉलेट से tatkal ticket बुकिंग सेवा शुरू की है। बता दें कि इस वॉलेट का नाम 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट' है। इस ई-वॉलेट को यूज़र पेटीएम और फ्रीचार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ई-वॉलेट में पहले से रुपये जमा करने का विकल्प होगा। बाद में इसकी मदद से टिकट बुक करवाना संभव होगा। ख़ास बात यह भी कि यह वॉलेट यूज़र को तत्काल टिकट बुकिंग में भी मददगार होगा। इससे पहले तत्काल बुकिंग की सुविधा ऐसे किसी वॉलेट में अब तक नहीं दी गई है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, IRCTC की वेबसाइट पर लिखा गया है कि पेटीएम और मोबीक्विक जैसे ई-वॉलेट की तरह ही यूज़र आईआरसीटीसी के वॉलेट में पैसे जमा कर सकते हैं। कहा गया है कि इस तरह टिकट बुकिंग में यूज़र का काफी समय भी बचेगा। इस ई-वॉलेट एकाउंट में अधिकतम 10 हजार रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। किसी भी पेमेंट विकल्प का उपयोग कर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपए (सेवा शुल्क सहित) यहां चुकाने होंगे।

ध्यान रहे, रेलवे राज्य मंत्री राजन गोहेन ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, ''सरकार रेलवे टिकट रिज़र्वेशन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रही है। यदि ट्रेन रद होती है तो पैसे अपने-आप बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए गए वॉलेट में आ जाएंगे।'' यात्री को उसके पैसे बुकिंग के लिए इस्तेमाल किए गए ऐप में वापस मिल जाएंगे और पीएनआर भी अपने आप रद हो जाएगा।

tatkal ticket के साथ IRCTC ने फूड ऑन ट्रैक ऐप की भी शुरुआत की है। यह ऐप यूज़र को ट्रेन में चलते हुए खाना बुक करने की सुविधा देगा। रेलवे अथॉरिटी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, अब आपका मनपसंदीदा खाना सिर्फ एक क्लिक दूर होगा। वह भी ट्रेन यात्रा के दौरान ही। बता दें कि अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि यदि खाना किसी वजह से मुहैया नहीं हो पाता है तो खाने की कीमत IRCTC वहन करेगी। यात्री को इसे लेकर बिल जारी नहीं किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »