अब रेल टिकट के लिए पेटीएम करो

अब रेल टिकट के लिए पेटीएम करो
ख़ास बातें
  • अब पेटीएम ऐप और वेबसाइट से रेल टिकट बुक कर सकते हैं
  • पेटीएम से आईआरसीटीसी के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं
  • पेटीएम का लक्ष्य सबसे बड़ी ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म बनने का है
विज्ञापन
पेटीएम अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने के लिए कई साझेदारी कर रही है। अब पेटीएम पर लोग आईआरसीटीसी डायरेक्ट के जरिए रेल टिकट भी बुक कर सकेंगे। शुक्रवार को पेटीएम ने ऐलान किया कि कंपनी ने रेल बुकिंग प्लेटफॉर्म के लिए पेमेंट गेटवे शुरू किया है। इससे पहले आईआरसीटीसी पर पेमेंट करने के विकल्प के तौर पर पेटीएम वॉलेट पहले से मौज़ूद था। अब पेटीएम के पेमेंट गेटवे इंटिग्रेशन हो गया है।

सोमवार को पेटीएम ने घोषणा की कि आईआरसीटीसी टिकट अब पेटीएम के ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पेटीएम ने ट्रैवल जैसे बाजार में बड़ी बढ़त हासिल की है। पेटीएम के अनुसार, बस टिकट बिज़नेस ने कई रिकॉर्ड तो़ड़े और मई में लॉन्च होने के बाद से ही फ्लाइट टिकट का बाजार चार गुना तेजी से बढ़ रहा है। आईआरसीटीसी के जरिए रेल टिकट की उपलब्धता के साथ पेटीएम को उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी सभी कैटगरी के साथ सबसे बड़ी ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म बन जाएगी।

पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक राजन ने बताया, ''पेटीएम के जरिए हमारा उद्देश्य यात्री की सभी जरूरतों को एक जगह पर पूरा करना है। आईआरसीटीसी के साथ हमारी साझेदारी एक बड़ा कदम है। अब पेटीएम पर हवाई, सड़क और रेल यात्रा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौज़ूद हैं।''

इससे पहले, पेटीएम ने ई-केटरिंग पेमेंट के लिए आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी की थी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन डिलीवरी के लिए फूडपांडा के साथ भी साझेदारी की थी।

बता दें कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »