त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा रेल यात्रा पर निर्भर रहना पड़ता है।
Photo Credit: Pexels/Rounak Kayal
IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुकिंग होती है।
त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा रेल यात्रा पर निर्भर रहना पड़ता है। हर बार की तरह इस दीवाली भी रेल यात्रा की डिमांड बढ़ गई है और ऐसे में जो यूजर्स टिकट बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं तो वो शिकायत कर रहे हैं कि IRCTC की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। सुबह 8 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू होती है और तभी से यह दिक्कत पैदा हो रही है। IRCTC की वेबसाइट, Railone ऐप और IRCTC के बीट वर्जन पर टिकट करने वालों को यह दिक्कत आ रही है।
हाईलोड ट्रैफिक के वजह से आ रही दिक्कत
दरअसल दीवाली के मौके पर ज्यादा लोग रेल की टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और बीटा वर्जन पर हाईलोड ट्रैफिक आ रहा है। प्लेटफॉर्म पर जब प्रस्थान से गंतव्य की ओर ट्रेन को खोजा जाता है तो उसके बाद मैसेज लिखा आया कि वी आर एक्सपीरियंस हाई लोड-प्लीज रिट्राई, इसके साथ सीट की उपलब्धता भी नजर नहीं आ रही। न ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।
X पर प्रणव मैलारपवार नाम के एक यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि दीवाली की ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सुबह 7:50 बजे उठा क्योंकि रिजर्वेशन सुबह 8 बजे खुलता हैं, लेकिन पता चला कि IRCTC को असल में टिकट बुक करने में मदद करने के बजाय लोगों को टिकट बुक करने से रोकने के लिए बनाया गया है। जिसने भी इस गड़बड़ सिस्टम को डिजाइन किया, जिसने इसे मंज़री दी और जो पूरी टीम इस बेकार सिस्टम को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, उन्हें अपने करियर के फैसलों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। वेबसाइट बार-बार लोगों को बाहर कर देती है, बिना किसी वजह के सेशन खत्म हो जाता है और एक टिकट बुक करना ऐसा लगता है जैसे किसी सरकारी सर्वर को हैक करने की कोशिश कर रहे हों। जो देश खुद को सर्विस-बेस्ड इकॉनमी कहता है, वह इतना खराब और शर्मनाक प्लेटफॉर्म कैसे चला सकता है? मुझे सच में नहीं पता कि मंत्रालय क्या कर रहा है, लेकिन IRCTC को किसी और पैच की जरूरत नहीं है, इसे पूरी तरह डिलीट करके, जमीन में गाड़कर और ऐसे लोगों से दोबारा बनवाने की जरूरत है जिन्होंने असल में कभी कोई वेबसाइट इस्तेमाल की हो।
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मैं सिर्फ दिवाली पर घर जाना चाहता थी, लेकिन टिकट बुक करने से पहले ही IRCTC ने मुझे REGRET का मैसेज दिखा दिया। मैं दिवाली के लिए नई दिल्ली से पटना का ट्रेन टिकट बुक करने बैठी, मैंने सोचा, इस बार मैं बहुत पहले ही एसी टिकट बुक कर लूंगी। कोई रिस्क नहीं। लेकिन जैसे ही मैंने IRCTC खोला, मेरा सारा प्लान धरा का धरा रह गया। REGRET, अब और बुकिंग नहीं हो सकती।
जीतेन्द्र कुमार पेसवानी नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि सुबह 8 बजे बुकिंग शुरू होनी है, लेकिन 8:45 बजे तक IRCTC पर हाई लोड के चलते टिकट बुक नहीं हो रहा। लाखों यात्री परेशान हैं।
इंजीनियर मृत्युंजय कुमार यादव नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि मैंने सुबह 8 बजे आईआरसीटीसी ऐप पर टिकट बुक करने का प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट डाउन थी। अगर वेबसाइट डाउन थी तो टिकट 4-5 मिनट में कैसे खत्म हो गई। IRCTC कोई स्कैम कर रहा है, जिसमें आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं।
Chhotelal एजुकेशन नाम के यूजर ने पोस्ट किया कि क्या सामान्य यूजर आईआरसीटीसी को पैसा नहीं देता है कि जो हाई लोड का एरर दे रहा है 8:20 मिनिट पर भी हाई लोड एरर दे रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग