सस्‍ते में बुक कराएं हवाई जहाज के टिकट, IRCTC दे रहा खास ऑफर, जानें डिटेल्‍स

Irctc flight booking offer : 25, 26 और 27 सितंबर को बुक कराए गए टिकट्स पर मिलेगी छूट।

सस्‍ते में बुक कराएं हवाई जहाज के टिकट, IRCTC दे रहा खास ऑफर, जानें डिटेल्‍स

Photo Credit: Unsplash

कार्ड से लेनदेन पर टिकटों पर 2000 रुपये तक की छूट मिलने की बात कही गई है।

ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी ने पेश किया ऑफर
  • सस्‍ते में बुक करा सकते हैं फ्लाइट टिकट
  • नहीं देना होगा सुविधा शुल्‍क
विज्ञापन
छुट्टियों की प्‍लानिंग कर रहे हैं? हवाई जहाज से सफर करने वाले हैं? सस्‍ते फ्लाइट टिकट्स चाहिए? आपकी मुराद पूरी होने वाली है। IRCTC यानी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन ने खास ऑफर पेश किया है। यह ऑफर उन लोगों के लिए है, जिन्‍हें फ्लाइट बुकिंग करानी है। आईआरसीटीसी के ऑफर के बाद लोगों को फ्लाइट बुकिंग पर कोई कन्‍वीनियंस फीस (सुव‍िधा शुल्‍क) नहीं देनी होगी। इसका मतलब है कि आपको सस्‍ते में हवाई जहाज का टिकट मिल जाएगा, चाहे देश घूमना हो या विदेश। क्‍या है पूरा ऑफर, आइए जानते हैं। 
   

IRCTC का क्‍या है ऑफर?

IRCTC ने अपने 24वें स्‍थापना दिवस के मौके पर इस ऑफर को पेश किया है। ऑफर के तहत 25, 26 और 27 सितंबर को बुक कराए गए टिकट्स पर यात्रियों को कोई भी कन्‍वीनियंस फीस नहीं देनी होगी। यह एक्‍स्‍ट्रा फीस होती है, जिसे बुकिंग के टाइम देना होता है। 
 

IRCTC का ऑफर कहां है मान्‍य? 

यह ऑफर आईआरसीटीसी की फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से की गई बुकिंग पर मान्‍य है। लोग air.irctc.co.in पर टिकट बुक करा सकते हैं। IRCTC AIR ऐप के जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है। 
 

2 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी! 

रिपोर्टों के अनुसार, जीरो कन्‍वीनियंस फीस लेने के अलावा आईआरसीटीसी उसके प्‍लेटफॉर्म से हवाई टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को कई अन्य ऑफर भी देगा। 25 से 27 सितंबर तक फ्लाइट बुकिंग कराने वाले पैसेंजर्स को कार्ड से लेनदेन पर टिकटों पर 2000 रुपये तक की छूट मिलने की बात कही गई है। 

आईआरसीटीसी से फ्लाइट बुक कराने के लिए आपको तारीख, जगह और फ्लाइट का चुनाव करना है। सिर्फ पसंदीदा क्‍लास और सीट के लिए पैसे खर्च करने हैं। खाना भी ऑर्डर किया जा सकता है। टिकट बुक कराने से पहले ब्रेकअप में आप देख पाएंगे कि कोई भी कन्‍वीनियंस शुल्‍क नहीं लिया जा रहा। हालांकि बाकी चार्जेज लिए जाएंगे।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »