Iphone Manufacturer

Iphone Manufacturer - ख़बरें

  • Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
    पिछले वर्ष कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुक को जल्द ही कंपनी से रिटायर किया जा सकता है। एपल के फाउंडर Steve Jobs के बाद कमान संभालने वाले कुक ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कंपनी से हटने की रिपोर्ट एक 'अफवाह' है। उनका कहना था कि वह एपल के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।
  • Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
    आगामी स्मार्टफोन में iPhone 16e के समान सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 17e में MagSafe चार्जिंग का फीचर हो सकता है, जिससे यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है।
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
    देश में एपल की अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी। फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही के लिए अर्निंग्स कॉल में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया था कि कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था।
  • Apple की बड़ी कामयाबी, दुनिया भर में कंपनी के iPhones सहित 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज
    भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में जल्द ही दूसरा स्टोर खोलेगी। इसके अलावा कंपनी की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है।। भारत में पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है।
  • भारत और चीन में iPhone की डिमांड में मजबूती से तेज रफ्तार पकड़ सकती है Apple की सेल्स
    भारत में पिछले वर्ष कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही देश में एपल का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत था। एपल का भारत में यह सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन है। इस वर्ष एपल की फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च करने की योजना है।
  • आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple
    कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Samsung Wide Fold को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के समान बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह वर्टिकल हिंज के साथ बाएं से दाएं खुल सकता है।
  • Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, पिछले वर्ष 1.4 करोड़ iPhones की बिक्री 
    पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। भारत में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश से 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है।
  • Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हाई कोर्ट से लगाई गुहार
    कंपनी ने कहा है कि उसे आशंका है कि अगर CCI ने पेनल्टी लगाने के लिए उसके इंटरनेशनल टर्नओवर का इस्तेमाल किया तो उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। देश के एक कोर्ट में कंपनी ने 2024 के पेनल्टी से जुड़े रूल्स को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। CCI ने इसके बावजूद पिछले वर्ष वर्ष के अंत में कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था।
  • Apple ने किया 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट
    केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone का हो सकता है iPad Mini जैसा डिजाइन
    एक मीडिया रिपोर्ट में फोल्डेबल iPhone के कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर यह iPad Mini के समान है। इसकी स्क्रीन को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.6 mm और चौड़ाई 83.8 mm की है। इसे फोल्ड करने पर 1.8 mm हिंज सेक्शन दिख रहा है। फोल्डेबल आईफोन में बाहर की ओर दो कैमरा है।
  • Apple के iPhone Air 2 में हो सकते हैं दो रियर कैमरा, कम रखा जा सकता है प्राइस
    iPhone Air 2 की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। एपल और इसके सप्लायर्स से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि कंपनी ने पिछले महीने सेकेंड जेनरेशन iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग के ट्रायल को रद्द कर दिया था। इस स्मार्टफोन का कोडनेम V62 है। iPhone Air 2 को 2027 में पेश किया जा सकता है।
  • अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना
    अमेरिका में टैरिफ के प्रेशर के बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, वेंडर्स का मजबूत इकोसिस्टम और इंटरनेशनल स्मार्टफोन मेकर्स का इनवेस्टमेंट प्रमुख कारण हैं। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • iPhone में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल नहीं करेगी Apple!
    एपल की इस आदेश को मानने की योजना नहीं है। दुनिया में कहीं भी कंपनी इस तरह के आदेश का पालन नहीं करती क्योंकि इससे एपल के iOS इकोसिस्टम के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। एपल के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है। देश में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की iPhones की सेल्स 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 50 लाख आईफोन्स की शिपमेंट की है।
  • Apple के पोर्टफोलियो का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone Fold
    कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी यह अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »