Apple के iPhone Air 2 में हो सकते हैं दो रियर कैमरा, कम रखा जा सकता है प्राइस

एपल की योजना iPhone Air का अगला वर्जन लॉन्च करने की है। इसे iPhone Air 2 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है

Apple के iPhone Air 2 में हो सकते हैं दो रियर कैमरा, कम रखा जा सकता है प्राइस

कंपनी को iPhone Air के लिए अनुमान से कम डिमांड मिली है

ख़ास बातें
  • एपल को iPhone Air के लिए अनुमान से कम डिमांड मिली है
  • कंपनी इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है
  • इस स्मार्टफोन को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने सितंबर में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी का सबसे कम थिकनेस वाला हैंडसेट iPhone Air भी शामिल था। कंपनी इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है। हालांकि, एपल को iPhone Air के लिए अनुमान से कम डिमांड मिली है। इस वजह से इसके अगले वर्जन के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। The Information की रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल की योजना iPhone Air का अगला वर्जन लॉन्च करने की है। इसे iPhone Air 2 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। iPhone Air 2 की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इस रिपोर्ट में एपल और इसके सप्लायर्स से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने पिछले महीने सेकेंड जेनरेशन iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग के ट्रायल को रद्द कर दिया था। इस स्मार्टफोन का कोडनेम V62 है। 

कंपनी की योजना iPhone Air 2 को Pro और नए फोल्डेबल आईफोन के साथ लॉन्च करने की थी। हालांकि, इसे टाल दिया गया है और iPhone Air 2 को 2027 में पेश किया जा सकता है। ऐसा बताया गया है कि iPhone Air की कमजोर सेल्स की वजह से एपल इसके अगले वर्जन के डिजाइन में बदलाव कर रही है। आगामी स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल अगले वर्ष मार्च में शुरू किया जा सकता है। iPhone Air में 6.5-इंच Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट, और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 5.6 mm की है और यह कंपनी का सबसे स्लिम आईफोन है। 

iPhone Air 2 में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट नए 6-कोर CPU के साथ है और इसे सबसे तेज स्मार्टफोन CPU बताया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और NFC के विकल्प हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »