Apple हर बार की तरह इस साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप आईफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करेगा।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।
Apple हर बार की तरह इस साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप आईफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करेगा। iPhone 18 सीरीज के आईफोन में iPhone 17 जैसा ही डिजाइन दिया जाएगा। अब एक नई लीक से पता चला है कि इनमें iPhone 17 सीरीज जैसा ही डिजाइन होगा, कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, पिछले लीक में आगामी आईफोन में छोटे डायनामिक आइलैंड का सुझाव दिया गया था, क्योंकि फेस आईडी कंपोनेंट्स डिस्प्ले के नीचे आ रहे हैं। आगामी आईफोन में Apple A20 या A20 Pro प्रोसेसर दिए जाने उम्मीद है। आइए iPhone 18 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चीनी टिपस्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल कैमरा ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि इस इस साल iPhone 18 सीरीज में डिजाइन के मामले में कोई ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा। iPhone 17 सीरीज की अच्छी बिक्री के चलते Apple आईफोन 18 सीरीज के लुक में कुछ खास बदलाव नहीं करने वाला है। Apple से उम्मीद की जा रही है कि वह iPhone 18 सीरीज में नए डिजाइन पर फोकस करने के बजाय प्रोसेसर ऑप्टिमाइजेशन को प्राथमिकता देगा। कंपनी आगामी सीरीज में A20 और A20 Pro प्रोसेसर का उपयोग कर सकती है। ये प्रोसेसर Apple के पहले 2nm सिलिकॉन चिपसेट होंगे।
बीते साल iPhone 17 Pro में डिजाइन में काफी बदलाव किया गया था। कुछ समय पहले लीक्स आई थीं कि एप्पल iPhone 18 Pro में अंडर डिस्प्ले फेस आईडी प्रदान करेगा। लीक से यह भी पता चला कि 18 Pro में टॉप पर बाईं ओर होल पंच कैमरा और छोटा डायनामिक आइलैंड दिया जाएगा। नई सीरीज iPhone 17 सीरीज के समान कीमत पर उपलब्ध होगी।
Apple इस साल सितंबर में अपने पहले फोल्डेहबल आईफोन iPhone Fold के साथ iPhone 18 Pro मॉडल लेकर आ सकता है। हालांकि, सबसे किफायती iPhone 18 को प्रो सीरीज के बाद में लॉन्च किया जाएगा। iPhone 18 में 6.27 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है और iPhone 18 Pro में भी समान 6.27 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.86 इंच की डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। 18 Pro और 18 Pro Max में 12GB LPDDR5x रैम मिलेगा। इन दोनों ही आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?