Apple के iPhone 16e की घटी सेल्स, बंद हो सकती है iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग 

कंपनी को iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस सीरीज में iPhone Air का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है

Apple के iPhone 16e की घटी सेल्स, बंद हो सकती है iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग 

अगले वर्ष कपनी अपने कम प्राइस वाली कैटेगरी में iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • एपल की iPhone 17 सीरीज के लिए डिमांड मजबूत है
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone Air का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है
  • इस स्मार्टफोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है
विज्ञापन

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple को अपने दो iPhones की कमजोर डिमांड से झटका लगा है। एक टिप्सटर ने बताया है कि कंपनी के कम प्राइस वाले iPhone 16e और स्लिम हैंडसेट की विशेषता के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone Air को कस्टमर्स से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। 

टिप्सटर Fixed Focus Digital ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल की iPhone 17 सीरीज के लिए डिमांड मजबूत है। हालांकि, इस स्मार्टफोन सीरीज में शामिल iPhone Air की सेल कम है। इसके अलावा कंपनी के कम प्राइस वाले iPhone 16e को भी कस्टमर्स ने पसंद नहीं किया है। अगले वर्ष कंपनी अपने कम प्राइस वाली कैटेगरी में iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है। इस टिप्सटर ने कहा है कि कंपनी ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को रोक दिया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की जानकारी दी गई थी। 

कंपनी को iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इस सीरीज में iPhone Air का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इस स्मार्टफोन में A19 Pro चिपसेट दिया गया है। iPhone Air की थिकनेस 5.6mm की है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के डायनैनिक रिफ्रेश रेट के साथ है। 

एपल के iPhone 16e में कंपनी का A18 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा दिया गया है। iPhone 16e में 8 GB का RAM है। भारत में इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये, 256 GB का 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह स्मार्टफोन iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। iPhone 16e की 3,961 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड और 7.5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm और भार लगभग 167 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »