Apple ने Macbooks और iPads के बाद आप iPhone 17 मॉडल्स की कीमतों में जापान में बढ़ोतरी कर दी है।
Photo Credit: Apple
iPhone Air में A19 Pro चिपसेट है।
Apple ने Macbooks और iPads के बाद आप iPhone 17 मॉडल्स की कीमतों में जापान में बढ़ोतरी कर दी है। जापान में कीमतों में बढ़ोतरी का असर एप्पल के लेटेस्ट मॉडल्स जैसे कि आईफोन 16, आईफोन 17ई, आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर हुआ है। इस कीमत में बढ़ोतरी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro मॉडल के दाम भी इसी तरह बढ़ेंगे। अब यह भी देखना होगा कि क्या Apple भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में iPhone की कीमतें बढ़ाएगा आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple ने जापान में लेटेस्ट आईफोन की कीमतों में 11.3% तक बढ़ोतरी की है। iPhone 17 की कीमत 129,800 येन से बढ़ाकर 142,800 येन (लगभग ₹84,600) कर दी गई है। वहीं iPhone Air की कीमत 159,800 येन से बढ़कर 177,800 येन (लगभग ₹1,05,336) हो गई है। जबकि iPhone 17 Pro Max की कीमत अब 194,800 येन (लगभग ₹1,15,400) से बढ़कर 214,800 येन (लगभग ₹1,27,000) हो गई है। और iPhone 17 Pro की कीमत अब 179,800 येन (लगभग ₹1,06,520) से बढ़कर 194,800 येन (लगsभग ₹1,15,400) हो गई है। iPhone 17e की कीमत बढ़कर 107,800 येन (लगभग ₹63,865) और iPhone 16 की कीमत बढ़कर 114,800 येन (लगभग ₹68,012) हो गई है।
Apple ने जून में ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के चलते Mac और iPad मॉडल समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने यह कदम सीईओ टिम कुक के उस बयान के बाद उठाया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी को मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद न उठाते हुए ग्राहकों पर डालना होगा।
इसलिए Apple धीरे-धीरे भारत समेत दुनिया भर में iPhone की कीमतें बढ़ा सकता है। हाल ही में कंपनी ने देश में Apple One और Music सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ातरी की है। फिलहाल Apple ने भारत या दूसरे बड़े मार्केट में अपने मौजूदा iPhone मॉडल की कीमतों में किसी भी बढ़ोतरी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, जापान में iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी ने इस बात को लेकर कयास तेज कर दिए हैं कि आगामी iPhone 18 सीरीज और महंगी हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!