iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा

Apple ने भारत में अपने पूरे iPad लाइनअप की कीमतें बढ़ा दी हैं। एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं।

iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • Apple ने भारत में सभी iPad किए महंगे
  • iPad Pro 13 की कीमत में ₹70,000 का इजाफा
  • iPad लाइनअप में 54% तक बढ़े दाम
विज्ञापन

Apple ने भारत में अपने पूरे iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं। दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है। सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है, जबकि बेस iPad की कीमत भी 43% तक बढ़ गई है। Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट कर दी हैं, हालांकि कुछ रिटेलर्स अभी भी पुराने रेट पर स्टॉक बेच रहे हैं।

Apple की नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, एंट्री-लेवल iPad की कीमत 34,900 रुपये से बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर सीधे 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं iPad mini अब 49,900 रुपये की बजाय 69,900 रुपये में मिलेगा। इस मॉडल की कीमत में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

iPad Air सीरीज भी अब पहले से काफी महंगी हो गई है। iPad Air 11 की कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर 89,900 रुपये कर दी गई है, यानी 25,000 रुपये का इजाफा। वहीं iPad Air 13 अब 84,900 रुपये की जगह 1,19,900 रुपये में मिलेगा। इस मॉडल की कीमत में 35,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Apple ने iPad Pro मॉडल्स की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव किया है। iPad Pro 11 की कीमत 99,900 रुपये से बढ़कर 1,39,900 रुपये हो गई है, यानी 40,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं iPad Pro 13 अब 1,29,900 रुपये की जगह 1,99,900 रुपये में मिलेगा। इस मॉडल की कीमत में सीधे 70,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जो पूरे iPad लाइनअप में सबसे बड़ा फ्लैट प्राइस हाइक भी है।

अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है। इसके बाद बेस iPad की कीमत 43% बढ़ी है। iPad Air 13 में 41.2%, iPad mini और iPad Pro 11 में 40-40% और iPad Air 11 में 38.5% का इजाफा हुआ है। यानी भारत में सभी iPad मॉडल्स की कीमतों में करीब 39% से 54% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Apple ने कथित तौर पर अमेरिका समेत दूसरे बाजारों में भी iPad की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन भारत में इसका असर ज्यादा देखने को मिला है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमतें लागू हो चुकी हैं, जबकि कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स अभी भी पुराने स्टॉक को पुरानी कीमतों पर बेच रहे हैं। ऐसे में अगर आप नया iPad खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो रिटेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक पर बेहतर डील मिल सकती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »