इस टैबलेट में 8.5 इंच Super Retina XDR (2,316 x 1,512 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमुट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ग्लेयर को घटाने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी दिया गया है
Photo Credit: Apple
इस टैबलेट में Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल एपल ने भारत में सोमवार को iPad Mini नया वर्जन लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 8.5 इंच OLED स्क्रीन दी गई है। नए iPad Mini में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें नए Apple Intelligence के फीचर्स मिलेंगे।
नए iPad Mini का प्राइस
इस टैबलेट के 128 GB की स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल का प्राइस 82,900 रुपये और Wi-Fi + Cellular वेरिएंट का 1,00,900 रुपये का है। नए iPad Mini में 128 GB, 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प हैं। इस टैबलेट को Starlight और Midnight कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। iPad Mini के लिए प्री-ऑर्डर एपल की वेबसाइट और एपल स्टोर ऐप के जरिए 28 अक्टूबर से शुरू होंगे। इस टैबलेट की बिक्री 6 नवंबर से की जाएगी।
नए iPad Mini के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
इस टैबलेट में 8.5 इंच Super Retina XDR (2,316 x 1,512 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमुट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ग्लेयर को घटाने के लिए नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी का A20 Pro चिपसेट है। नए iPad Mini में 7-कोर GPU प्रत्येक कोर में Neural Accelerators के साथ है। एपल ने पिछले वर्जन की तुलना इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का 4.5 गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस और ग्राफिक्स का 2.7 गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस होने का दावा किया है। इसमें Acoustic Display सिस्टम का नया फीचर दिया गया है। एपल ने बताया है कि इसमें विशेषतौर पर डिजाइन किए गए वूफर्स हैं, जिनके साथ ग्लास और एल्युमिनियम एनक्लोजर के बीच पोजिशन वाले कस्टम ट्वीटर्स दिए गए हैं। इससे यह टैबलेट साउंड जेनरेट करने के लिए स्क्रीन का इस्तेमाल करता है।
नए iPad Mini में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड सेंसर के साथ दिया गया है। यह iPadOS 27 पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है। नए iPad Mini की 18.9 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एपल का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस टैबलट का साइज 195.3 x 132.6 x 5.4 mm और भार लगभग 263 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट